कांग्रेस का हाथ सपना चौधरी के साथ, मथुरा से ड्रीम गर्ल को दे सकती हैं चुनौती

नई दिल्ली। हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गई। सपना चौधरी ने दिल्ली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के घर पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। खबर है कि कांग्रेस ने यूपी की मथुरा लोकसभा सीट से टिकट दे सकती है। उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से बीजेपी ने ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को दोबारा लोकसभा टिकट दिया है। मथुरा में जाट वोटरों की बहुलता है और सपना चौधरी जाट समुदाय से आती हैं।
ये भी पढ़ें :-सुब्रमण्यम स्वामी का मोदी व जेटली पर बड़ा हमला, इनको नहीं है अर्थशास्त्र का ज्ञान 
सपना चौधरी खुलकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका की थी तारीफ
सपना  और कांग्रेस कनेक्शन की चर्चा उस वक्त हुई थी, जब पिछले साल वह सोनिया गांधी से मिलने का वक्त मांगने कांग्रेस दफ्तर पहुंची थीं और खुलकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका की तारीफ की थी। उस दौरान सपना चौधरी ने कहा था कि फिलहाल मैं राजनीति में नहीं आऊंगी। हालांकि कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार कर सकती हूं और भविष्य में सक्रिय राजनीति में भी आ सकती हूं, लेकिन सबकुछ भगवान की मर्जी पर निर्भर करता है।

Delhi: Dancer and actor Sapna Chaudhary joins Congress party. pic.twitter.com/tDAotKX0Y7
— ANI (@ANI) March 23, 2019

ये भी पढ़ें :-उमा भारती नहीं लड़ेगी लोकसभा चुनाव 2019, बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त 
सपना चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने इतने सालों से देश को संभाले रखा
सपना  ने कहा था कि कांग्रेस ने इतने सालों से देश को संभाले रखा है। सपना ने ये भी कहा कि जो लोग उनके गानों को पसंद करते हैं जरूरी नहीं कि उनको वोट भी दें,लेकिन उन्हें अपना काम करना। इंतजार तो अब उस तस्वीर का है कि जब सपना को टिकट मिले और वो मथुरा सीट पर हेमा मालिनी के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर प्रचार करती नजर आएं, क्योंकि अभी तक देश ने उन्हें सिर्फ एक ही किरदार में देखा है।

Back to top button