कहीं आपके घर का पंखा भी तो नहीं करता एेसी आवाज़, तो हो जाइए सावधान…

पंखा एक एेसा उपकरण हैं जो गर्मी दूर करने के काम आता है। वैसे गर्मी हो या सर्दी सभी के घरों में पंखें हमेशा चलते रहते हैं। पंखा आज के समय में हर किसी की आवश्यकता बन चुका है। लेकिन अगर वास्तु की मानें तो यह पंखा कई अन्य लाभ भी देता है। तो आईए आज हम आपको बताते हैं कि घर का पंखा कैसे आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है।

वास्तु के अनुसार घर में पंखा ऐसा होना चाहिए जिसके चलने में किसी भी तरह की कोई आवाज़ न हो। कहा जाता है कि जितना शांति से पंखा चलता है उतनी ही शांति घर में और घरवालों के जीवन में भी बनी रहती है। इसके साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव भी बढ़ता है और धन संबंधी परेशानियां भी कम होती है।

अगर किसी के घर में लगे पंखों से घर्र-घर्र जैसी आवाजें आती हैं तो यह वास्तु के अनुसार अशुभ माना जाता है।

पंखा किसी भी तरह की अजीबो-गरीब आवाज़ करता है तो यह घर में अशांति फैलाता है और सभी सदस्यों के बीच तनाव उत्पन्न करता है। इस तरह की आवाज़ मन को चुभने वाली होती है जिससे इंसान का मन भी विचलित होता है। इस हालात में किसी काम की वजह से इसे ठीक करवा पाना मुमकिन नहीं होता, लेकिन फिर भी इसे जल्दी से जल्दी ठीक करवा लेना चाहिए।

वरना इसके साथ ही इस तरह की आवाज़ घर में हर तरफ़ नेगेटिव एनर्जी को फैलाती है। ऐसे घर में धन के साथ ही कई प्रकार की और परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं।

वास्तु के अनुसार पंखा हमेशा साफ़ रखना चाहिए, उस पर किसी भी प्रकार की धुल आदि जमी रहने पर अशुभ असर डालती है।

Back to top button