ओसाका ने अजारेंका को हराकर तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता

जापान की नाओमी ओसाका ने बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका को हराकर यूएस ओपन का खिताब को जीत लिया है। ओसाका दूसरी बार यूएस ओपन चैंपियन बनी हैं। इससे पहले उन्होंने 2018 में यह टाइटल अपने नाम किया था। ओवरऑल ग्रैंड स्लैम की बात करें तो ओसाका का यह तीसरा खिताब है। वो पिछले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन का टाइटल भी जीती थीं। ओसाका ने न्यूयॉर्क के आर्थुर एश स्टेडियम में बगैर दर्शकों के खेले गए फाइनल में अजारेंका को 1-6, 6-3, 6-3 से हरा दिया।

Naomi and an old friend @naomiosaka | #USOpen pic.twitter.com/tpUwSW8v7b
— US Open Tennis (@usopen) September 12, 2020

ये भी पढ़ें- वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के मामले 2.88 करोड़ के पार
22 साल की ओसाका ने 31 साल की अजारेंका को पहले सेट में हारने के बाद हराया। अजारेंका ने पहला सेट 26 मिनट में 6-1 से अपने नाम कर लिया था।

Two great champions. pic.twitter.com/yne1ieawg9
— US Open Tennis (@usopen) September 12, 2020

उन्होंने सेमीफाइनल में 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन अमेरिका की सेरेना विलियम्स को हराया था। ओसाका के खिलाफ जिस तरह उन्होंने तेजी से पहला सेट जीता उससे लगा कि वो आसानी से मैच जीत लेंगी, लेकिन अगले सेट में ओसाका ने मैच पलट दिया।

@naomiosaka pic.twitter.com/hrB8rKnvF0
— US Open Tennis (@usopen) September 12, 2020

उन्होंने शानदार वापसी करते हुए दूसरा सेट 6-3 से अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में भी अजारेंका शुरू में 2-0 से आगे थीं, लेकिन उनकी लीड ज्यादा देर तक नहीं रही। इसके बाद ओसाका ने तीसरे सेट को 6-3 से अपने नाम कर मैच जीत लिया।
The post ओसाका ने अजारेंका को हराकर तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button