जिनके हाथो में होती है ऐसी रेखा वो लोग अपने जीवन में कभी नहीं बन पाते पिता

ज्योतिषशास्त्र वह माध्यम है, जो मानव जीवन के भविष्य को दर्शाता है। इस शास्त्र के माध्यम से आप मानव जीवन में होने वाली भविष्य की घटनाओं का पता वर्तमान में लगा सकते हैं। इसी शास्त्र के माध्यम से कई ज्योतिषी, लोगो का भविष्य बताने का दावा करते हैं। अगर आप भी अपना भविष्य जानना चाहते है, तो इसके लिए आपको ज्योतिष की कुछ विद्या के बारे में जानना होगा। आज हम आपसे कुछ इसी विषय पर चर्चा करने वाले हैं, जहां पर हम लोगो के भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में जानेगें। व्यक्तियों के भविष्य से जुड़ी घटनाओं को जानने के लिए आपको हाथों की रेखाओं का सहारा लेना होगा।जिनके हाथो में होती है ऐसी रेखा वो लोग अपने जीवन में कभी नहीं बन पाते पिता

हृदय रेखा व्यक्ति के हथेली पर इंडेक्स फिंगर के नीचे से शुरू होती है और बुध पर्वत यानी की सबसे छोटी उंगली की ओर जाती है। अगर जहां ह्रदय रेखा खत्म होती है, वहां बुध पर्वत पर श्रृंखलाकार निशान ना हो, तो ऐसे व्यक्ति को पिता बनने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जिन लोगों की हथेली पर ह्रदय रेखा इंडेक्स फिंगर के एकदम नीचे से शुरू होती है, वह व्यक्ति अपने पार्टनर को पागलपन की हद तक प्यार करता है।

जिनकी हथेली की ह्रदय रेखा मिडिल और इंडेक्स फिंगर के बीच से शुरू होती है तो वह व्यक्ति शांत और सच्चे मन का होता है।
 
जिन लोगों की हथेली पर हृदय रेखा शनि पर्वत से शुरू होती है तो वह व्यक्ति वासना का लालची हो जाता है। ऐसा व्यक्ति स्वार्थी हो सकता है।

जिनकी हथेली पर हृदय रेखा लाल रंग की होती है, उनका स्वभाव थोड़ा आक्रामक होता है।

जिनके हाथ पर ये ह्रदय रेखा हल्के रंग हो तो वह व्यक्ति नीरस स्वभाव का होता है।

जिन लोगों की हथेली पर ह्रदय रेखा टूटी हो तो वह व्यक्ति प्यार में असफल हो जाता है।

यदि किसी के हाथ पर दो ह्रदय रेखाएं हों तो वह व्यक्ति भगवान का भक्त होता है।

Back to top button