एक ऐसा कंडोम जो बदल देगा आपकी सेक्स लाइफ; इस्‍तेमाल के बाद घुल जाएगा शरीर में

एक ऐसा कंडोम जो बदल देगा आपकी सेक्स लाइफ; इस्‍तेमाल के बाद घुल जाएगा शरीर में…. हाल ही में वै‍ज्ञानिकों ने एक ऐसे कंडोम की खोज की है जो वर्तमान समय में मिलने वाले कंडोम से काफी अलग है। महिलाओं के लिए बनाए गए इस कंडोम की खासियत है कि यह शरीर में ही घुल जाएगा।
एक ऐसा कंडोम जो बदल देगा आपकी सेक्स लाइफ; इस्‍तेमाल के बाद घुल जाएगा शरीर में
खबरों के अनुसार, वैज्ञानिकों ने यौन संबंध बनाए जाने के दौरान होने वाले संभ‍ावित रोगों, एचआईवी जैसे गंभीर बिमारियों को ध्‍यान में रखते हुए इस कंडोम का इजाद किया है। शरीर में पूरी तरह से घुल जाने वाले इस कंडोम का इजाद करके वैज्ञानिक काफी उत्‍साहित हैं। उन्‍होंने कहा कि यह कंडोम इस्‍तेमाल करने के बाद पूरी तरह से शरीर में घुल जाएगा। इसके साथ ही यह स्‍पर्म को ब्‍लॉक करने में बेहद कारगर है।

महिलाओं के इस्‍तेमाल के लिए बनाए गए इस कंडोम को यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन के शोधकर्ताओं ने बनाया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस कंडोम को माइक्रोफाइबर्स से इलेक्ट्रोस्पिनिंग तकनीक की मदद से बनाया गया है।

Back to top button