एसबीआई लखनऊ मुख्य शाखा के उप महाप्रबंधक ने पुलिसकर्मियों को बांटे वाटर कैंपर

लखनऊ: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मुख्य शाखा लखनऊ के उप महाप्रबंधक नीलेश द्विवेदी द्वारा महानगर लखनऊ के चौराहों पर यातायात संचालन करने वाले यातायात पुलिस के जवानों की पेयजल सुविधा के लिए मिल्टन ब्रांड के 100 Water Camper उपलब्ध कराया है।प्रत्येक वाटर कैंपर की क्षमता 20 लीटर पानी स्टोर करने की है तथा इसमें 24 घंटे तक पानी ठंडा रहेगा।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य शाखा के प्रांगण में 100 वाटर कैंपर यातायात पुलिस को सुपुर्द किए गए। सिकंदर बाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, बापू भवन चौराहे पर प्रतीकात्मक रूप से यातायात पुलिस के जवानों को उपरोक्त वाटर कैंपर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों द्वारा सीधे सुपुर्द किए गए। शेष स्थलों पर यातायात पुलिस द्वारा वाटर कैंपर रखवाया जा रहे हैं। इन वाटर कैंपर में आरओ का पानी पुलिस के एक वाहन से दिन में दो बार रिफिल किया जाएगा।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मुख्य शाखा द्वारा इलेक्ट्रोल के 2000 पाउच यातायात पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं, जो यातायात पुलिस के जवानों को वितरित किया जाएगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मुख्य शाखा के वाटर कैंपर यातायात पुलिस को सुपुर्द किए जाते समय मंडल सचिव केके सिंह सहायक महाप्रबंधक अजय मालवीय व अभिषेक मिश्रा उपस्थित थे।

Back to top button