एयरपोर्ट पर इस अंदाज में नजर आये रणवीर और दीपिका, वीडियो वायरल…

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के पॉप्युलर कपल में से एक हैं। ऑनस्क्रीन के अलावा ऑफस्क्रीन भी दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है। हाल ही में रणवीर और दीपिका को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर, दीपिका के साथ उनके पैरेंट्स से मिलने के लिए बेंगलुरू गए थे। मुंबई वापसी के दौरान दोनों को एयरपोर्ट पर देखा गया।

एयरपोर्ट पर दोनों सितारे एक जैसे आउटफिट में नजर आएं। दोनों ने ब्लैक कलर की टी-शर्ट और ब्लू जींस पहन रखी थी। इसके अलावा दोनों ने ही कोरोना से सावधानी बरतने के लिए ब्लैक कलर के मास्क पहन रखे थे। वहीं, इस दौरान रणवीर पोनीटेल हेयर स्टाइल में नजर आए। खास बात यह है कि एयरपोर्ट पर रणवीर और दीपिका एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए दिखाई दिए।

Back to top button