एक घर में अचानक एक युवक घुस आया ,घर में मौजूद युवती के दोनों हाथ काट कर फरार

यहां गांव सराएनागा में एक घर में अचानक एक युवक घुस आया। घर में 26 वर्षीय युवती अकेली थी। उसकी मां दवा लेने के लिए बाजार गई थी। अचानक घर में लड़की के चिल्लाने की आवाज आने लगी। शोर सुनकर लोग घर में पहुंचे तो लड़की लहूलुहान हालत में थी। युवक ने उसके दोनों हाथ काट डाले। उसके गले पर भी वार किया। लोगों को देखकर युवक मौके से फरार हो गया।

युुुुवक ने ऐसा क्यों किया इसके लिए पूछताछ की जा रही है। वहीं, लड़की को गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वाला गांव का ही एक बेरोजगार युवक जोगिंदर सिंह है। वहां दीवार फांदकर घर में दाखिल हुआ था।

घर में दाखिल होते ही युवक चिल्लाने लगा। फिर अचानक लड़की के चिल्लाने की आवाज आने लगी। आसपास के लोग आवाज सुनकर सकते में पड़ गए और उस घर की तरफ भागने लगे। लोग किसी तरह घर के अंदर दाखिल हुए तो युवक मौके पर ही मौजूद था। वह लड़की के दोनों हाथ काट चुका था।

लोगों को मौके पर देखकर युवक वहां से फरार हो गया। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। इसके बाद लड़की को मुक्तसर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने सीधे उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Back to top button