एक ऐसा देश जहाँ पहाड़ों से निकलते धुएं को देखने उमड़ते हैं पर्यटक, क्या आपने देखा है ये

हर शहर की अपनी खासियत है और मैं चाहती हूं कि अधिक से अधिक शहर घूमती रहूं। मैंने दिल्ली से पढ़ाई की है। काम की व्यस्तता की वजह से बहुत ज्यादा घूमी तो नहीं हूं, लेकिन जहां-जहां घूमी हूं, वहां की कई सारी यादें मेरी जिंदगी से जुड़ गई हैं। जैसे- मोमोज और छोले-कुल्चे मुझे दिल्ली के पसंद हैं। पोहे-जलेबी की याद इंदौर में आती है। मैं अमेरिका के कई शहरों में गई हूं, लेकिन उनमें से राली मुझे बहुत अच्छा लगा। वहां बहुत ही शांति है। चारों तरफ हरियाली और साफ-सफाई भी बहुत ज्यादा है।एक ऐसा देश जहाँ पहाड़ों से निकलते धुएं को देखने उमड़ते हैं पर्यटक, क्या आपने देखा है ये

इसके अलावा बोस्टन शहर भी बहुत अच्छा है, लेकिन पता नहीं क्यों राली से मुझे ज्यादा लगाव है। मुझे वहां बहुत ज्यादा सुकून मिलता है। वहां के लोग पर्यटकों का मुस्कुराकर स्वागत करते हैं। आप सड़क पार कर रहे हैं और किसी ने आपको सामने से स्माइल की, तो एक अजीब-सी खुशी का अहसास होता है। पहले वहां भारतीय खाना आसानी से नहीं मिलता था, लेकिन अभी लास्ट टाइम जब मैं वहां गई थी, तो हर भारतीय खाना आसानी से उपलब्ध हो गया था।

उत्तरी कैरोलिना की राजधानी राली को ‘स्मिथसोनियन ऑफ द साउथ’ के रूप में जाना जाता है। पहाड़ों से निकलता हुआ धुआं, यहां का आकर्षण है। यहां संग्रहालयों से लेकर सुंदर हरे-भरे पार्क के अलावा भी कई आकर्षक जगहें हैं। यह शहर प्राकृतिक विज्ञान और इतिहास के संग्रहालयों के लिए मशहूर है। यह शहर हमें जीवन जीने की कला सिखाता है। यहां स्थित उत्तरी कैरोलिना संग्रहालय प्राकृतिक विज्ञान का दक्षिण पूर्व संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे बड़ा संग्रहालय है। इस नेचर एक्सप्लोरेशन सेंटर में लगी स्थाई प्रदर्शनी, उत्तरी कैरोलिना के विविध प्राकृतिक इतिहास को वनस्पतियों और जीवों से लेकर भू-विज्ञान और जीवाश्मों तक प्रतिबिंबित करती है।

यहां पर एक असली डायनोसोर एक्रोकैंथोसोरस का कंकाल प्रदर्शनी के लिए रखा हुआ है। राली एक सुंदर शहर है। यह शहर न्यूस नदी के नजदीक है। इसके किनारे बना ट्रैक आपको ऐतिहासिक स्थलों और व्याख्यात्मक संकेतों के साथ गीले मैदानों के जरिए सात पुलों और घुमावदार बोर्डवॉक तक ले जाता है। इस बोर्डवॉक से आप नदी, पहाड़ आदि के मनमोहक दृश्य का आनंद ले सकते हैं। यहां पर उत्तरी कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी, विलियम पीस यूनिवर्सिटी और शॉ यूनिवर्सिटी जैसे विश्वविद्यालय हैं। इस शहर में बहुत सारे रेस्तरां और कॉफी शॉप हैं। मुझे इस तरह की समृद्ध जगहों पर जाना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं एंड टीवी पर प्रसारित होने जा रहे शो ‘हप्पू की उलटन पुलटन’ में व्यस्त हूं। कोशिश रहेगी कि एक बार फिर किसी कलात्मक रूप से समृद्ध शहर जा सकूं।

Back to top button