ऋषि कपूर की तस्वीर साझा कर भावुक हुई लता मंगेशकर

न्यूज डेस्क

ऋषि कूपर ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बीते दो सालों से वह कैंसर से जंग लड़ रहे थे। ऋषि कपूर ने आज सुबह अंतिम सांस ली।

बीमारी की हालत में भी ट्विटर पर देश-दुनिया के तमाम मुद्दों पर खरी-खरी लिखने वाले ऋषि कपूर को सोशल मीडिया पर लोग अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

बीते 24 घंटों में इरफान खान और ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में इनके चाहने वाले शोक मग्न हैं।

सोशल मीडिया पर फिल्मी हस्तियों से लेकर आम लोग अपने पंसदीदा अभिनेता को याद कर रहे हैं।

स्वर कोकिला के नाम से चर्चित जानी-मानी गायिका लता मंगेशकर ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ऋ षि कपूर और अपनी एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर के साथ लता ने लिख है- ”कुछ समय पहले ऋ षि जी ने मुझे अपनी और मेरी तस्वीर भेजी थी। वो सब दिन, सब बातें याद आ रही हैं। मैं शब्दहीन हो गई हूं।”

अपने दूसरे ट्वीट में लता ने लिखा है, ”क्या कहूं, क्या लिखूं, कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है। ऋ षि जी के निधन से मुझे बहुत दुख हो रहा है। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री को बहुत हानि हुई है। यह दुख सहना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ”

80 के दशक में युवाओं को रोमांस और प्यार के जुनून से आप्लावित करने वाले ऋषि कपूर का न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज हुआ था और वो पिछले साल मुंबई लौटे थे।

मुंबई लौटने के बाद उन्होंने ट्वीट किया था, “घर लौट आया हूँ। 11 महीने 11 दिन। आप सभी का शुक्रिया।”

ऋषि कपूर की सेहत पूरी तरह ठीक नहीं थी और इसी साल फरवरी में उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, “ऐसा लगता है कि हम किसी बुरे सपने के बीच हैं। ऋ षि कपूर के निधन की खबर सुनी, ये दिल तोडऩे वाली है। वो महान कलाकार और मेरे परिवार के अच्छे मित्र थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।”

सुपरस्टार रजनीकांत ने भी ट्वीट कर अपने दोस्त ऋ षि कपूर को श्रद्धांजलि दी है।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी ट्वीट कर ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है, “मेरा दिल भर आया है। ये एक युग का अंत है। ऋ ष सर आप जैसा साफ दिल इंसान और असीमित प्रतिभा अब कभी नहीं दिखेगी। आपको थोड़ा बहुत जानने का सौभाग्य मिला। नीतू मैम, रिद्धिमा और रनबीर और पूरे परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं। ”

मधुर भंडारकर ने ट्वीट किया, “ऋ षि कपूर के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक और झटका। वो मेरे

सबसे पसंदीदा कलाकारों में से एक थे.”

अजय देवगन, विशाल डडलानी, तापसी पन्नू, तमन्ना भाटिया, जॉन अब्राहम, वीर दास ने भी ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताते हुए परिजनों को सांत्वना दी है।

यह भी पढ़ें : ऋषि कपूर का मुुंबई में निधन

यह भी पढ़ें :  मोदी को अनफॉलों करने पर अमेरिका ने क्या कहा

यह भी पढ़ें : सीरम इंस्टीट्यूट का दावा- सितंबर तक मिलने लगेगा भारत में बना टीका! 

Back to top button