उन्नाव रेप मामला: 90% जली पीड़िता को लाया जाएगा दिल्ली, पांचों आरोपी हुए गिरफ्तार

लखनऊ के सिविस अस्पताल में भर्ती उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित की हालत में सुधार ना देखते हुए सिविस अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे बहतर इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजने का फैसला किया है। जिसके बाद पीड़िता को दिल्ली लाने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। पीड़िता को एअरलिफ्ट कर दिल्ली लाया जाएगा। अस्पताल से एयरपोर्ट तक जाने के लिए लखनऊ पुलिस को ग्रीन कॉरिडोर बनाने का निर्देश दिया गया है।

बता दें कि गुरुवार की तड़के सुबह उन्नाव में एक गैंगरेप पीड़िता अपने मुकदमे की तारीख पर रायबरेली के लिए ट्रेन पकड़ने जा रही थी। इस बीच गैंगरेप के दो आरोपियों ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर पीड़िता पर हमला कर दिया। उन्होंने पहले पीड़िता पर लाठी, डंडे व चाकू से हमाला किया और फिर उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। पीड़िता के चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोगों मौके पर पहुंचे तो सभी आरोपी भाग निकले। पीड़िता को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुत बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:  हैदराबाद गैंगरेप: मुख्य आरोपी का बड़ा खुलासा, महिला डॉक्टर को जलाया था जिंदा

90 फीसदी तक जल चुकी है गैंगरेप पीड़िता
लखनऊ के सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि पीड़िता 90 प्रतिशत तक आग में झुलसी है। उसकी हालत बेहद नाजुक है। बर्न यूनिट के डॉ. प्रदीप तिवारी पीड़िता का इलाज कर रहे हैं।

पांचों आरोपी हुए गिरफ्तार
घटना के तत्काल बाद पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में शिवम त्रिवेदी और शुभम त्रिवेदी मुख्य आरोपी हैं जिन पर अगवा कर गैंगरेप का आरोप है। दोनों आरोपित जमानत पर छूटे थे। इनके अलावा पुलिस ने मुख्य आरोपियों की मदद करने वाले उमेश बाजपाई, हरिशंकर त्रिवेदी और राम किशोर त्रिवेदी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button