उत्तर प्रदेश व बिहार में तीन-तीन लोकसभा सीटों पर लड़ेगी आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को घोषणा की कि वह उत्तर प्रदेश व बिहार में तीन-तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आप ने अपने उम्मीदवारों की भी घोषणा कर दी है। आप नेता संजय सिंह ने ट्वीट्स कर बताया कि उत्तर प्रदेश में पार्टी सहारनपुर, गौतमबुद्ध नगर व अलीगढ़ से चुनाव लड़ेगी।
आप की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) ने उत्तर प्रदेश में तीन नामों को मंजूरी दी
सिंह ने कहा कि आप की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) ने उत्तर प्रदेश में तीन नामों को मंजूरी दी है। सहारनपुर से योगेश दाहिया, गौतमबुद्ध नगर से प्रोफेसर श्वेता शर्मा व अलीगढ़ से सतीश चंद शर्मा आप के उम्मीदवार होंगे। सहारनपुर व गौतमबुद्ध नगर में सात चरण के आम चुनावों के पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होंगे, जबकि अलीगढ़ में 18 अप्रैल को मतदान होंगे।

.@AamAadmiParty उत्तर प्रदेश के लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी-
सहारनपुर से योगेश दहिया, गौतमबुद्धनगर से प्रो. श्वेता शर्मा, अलीगढ़ से सतीश चंद्र शर्मा चुनावी मैदान में।https://t.co/QlcxzaXpOT
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) March 24, 2019

ये भी पढ़ें : 5 सालों में जो किया है वो सब परफेक्ट हो, मैं ऐसा दावा नहीं कर रहा: राजनाथ सिंह
बिहार में पार्टी तीन सीटों- किशनगंज, सीतामढ़ी व भागलपुर से लड़ेगी चुनाव 
संजय सिंह ने यह भी कहा कि बिहार में पार्टी तीन सीटों- किशनगंज, सीतामढ़ी व भागलपुर से चुनाव लड़ेगी। सिंह ने कहा कि किशनगंज से अलीमुद्दीन अंसारी, सीतामढ़ी से रघुनाथ कुमार व भागलपुर से ई.सत्येंद्र कुमार, आप के उम्मीदवार होंगे। किशनगंज व भागलपुर में दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदान होंगे, जबकि सीतामढ़ी में पांचवें चरण में 6 मई को चुनाव होंगे।

.@AamAadmiParty ने यूपी के सहारनपुर से योगेश दहिया, गौतमबुद्धनगर नोएडा से प्रो श्वेता शर्मा, अलीगढ़ से सतीश चंद्र शर्मा को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है, .@SanjayAzadSln जी ने की पहली सूची की घोषणा –https://t.co/t1Rv2yGYHV
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) March 24, 2019

दिल्ली की सभी सात सीटों पर व गोवा की दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा
आप दिल्ली, गोवा, हरियाणा व पंजाब में सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने दिल्ली की सभी सात सीटों पर व गोवा की दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

Back to top button