उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

लखनऊ। पांच राज्यों के चुनाव परिणामों से मंगलवार को कांग्रेसियों के चेहरे खिल गए हैं। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेसियों ने ढोल नगाड़े, आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। साथ ही प्रदेश के जिले-जिले में कांग्रेसी नाचते गाते, मिठाइयां बांटते नजर आए।

प्रदेश महासचिव द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी ने एक साल पहले 11 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभाला था। देश की जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें जीत का तोहफा दिया है। यह साबित हो गया कि केंद्र की मौजूदा सरकार युवाओं, किसानों, महिलाओं, मजदूरों, व्यापारियों को धोखा दे रही थी। जनता ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। 
इस मौके पर विधायक अराधना मिश्रा मोना, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, रामकृष्ण द्विवेदी, विनोद चौधरी, डॉ. आरपी त्रिपाठी, वीरेन्द्र मदान, हनुमान त्रिपाठी, मारूफ खान, सिद्धार्थप्रिय श्रीवास्तव, सुबोध श्रीवास्तव, जीशान हैदर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। 
Back to top button