उत्तराखंड में पर्यटक उठा रहे हैं बर्फबारी का मज़ा

उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में नए साल के बाद से बर्फबारी शुरू हो गई है। यहां नए साल का जश्न मनाने आए पर्यटक जमकर बर्फबारी का मज़ा ले रहे हैं। साथ ही स्नो फॉल के बाद यहां ठंड भी काफी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि 1 जनवरी से ही प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी हो रही है।

यहाँ लोग चुरा लेते है दूसरे की बीविया और उनके साथ करते है….

स्नो फॉल का आनंद उठा रहे हैं पर्यटक    

नए साल के दूसरे दिन भी सुरकंडा, नागटिब्बा, बुरांशखंडा और धनोल्टी में हल्का हिमपात हुआ। वहीं मसूरी के लाल टिब्बा, मालरोड व दुधली भदराज में ओले गिरे। जिसके बाद हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। वहीं बर्फ गिरने के बाद यहां आने वाले पर्यटक काफी खुश नजर आएं। लोगों ने जमकर बर्फबारी का आनंद उठाया

मसूरी में सोमवार को दोपहर बाद अचानक काले बादल घिर आए और बूंदाबांदी के साथ ओले गिरने लगे। वहीं धनोल्टी, सुरकंडा, बुरांशखंडा में हल्का हिमपात होने से वहां मौजूद पर्यटकों की बांछें खिल गई। हिमपात की खबर मिलते ही मसूरी से भी पर्यटकों ने धनोल्टी का रुख किया और हिमपात का आनंद उठाया। मसूरी में ओले गिरने से तापमान लुढ़ककर शून्य के करीब जा पहुंचा।

नए साल की रात बारिश से सुबह दून का तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास था। सूरज निकलने के बाद भी अधिकतर सड़कों पर चहल-पहल काफी कम थी। बता दें कि सोमवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। जिसकी वजह से आज सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है।  

Back to top button