उत्तराखंड के CM त्रिवेंद्र से जनरल विपिन रावत ने की मुलाकात…

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। जनरल रावत ने मुख्यमंत्री की कुशलक्षेम पूछी और शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने मुख्यमंत्री के परिवारजनों के भी अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे और उनके परिवारजन पूरी तरह स्वस्थ हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कोरोना को हराकर मंगलवार से काम पर लौट आए हैं। उनकी पत्नी और बेटी को भी स्वस्थ होने के बाद एम्स से छुट्टी दे दी गई है। मुख्यमंत्री बुधवार को देहरादून पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अचानक लौटने का कार्यक्रम बनाया है।

सीएम त्रिवेंद्र की पत्नी, बेटी को भी एम्स से मिली छुट्टी
शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक के मुताबिक, मुख्यमंत्री और उनका परिवार पूरी तरह से स्वस्थ हैं। मुख्यमंत्री, उनकी पत्नी और उनकी बड़ी पुत्री 18 दिसंबर को कोरोना संक्रमित हो गए थे।

इसके बाद वह सेल्फ आइसोलेशन में रहे। 27 दिसंबर को हल्का बुखार होने के बाद वह दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हुए। यहां से वह चिकित्सकों की सलाह पर नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती हो गए। वहां उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हुआ।

स्वस्थ होने के बाद उन्हें एम्स छुट्टी दे दी गई थी। सोमवार को उनकी पत्नी और बेटी भी एम्स से छुट्टी दे दी गई। एम्स से छुट्टी के बाद मुख्यमंत्री नई दिल्ली आवास पर आइसोलेशन में रहे। मंगलवार से उन्होंने सरकारी कामकाज शुरू कर दिया।

 

 

Back to top button