उत्तराखंड के सभी जिलों में बनेंगे 13 नए पर्यटन स्थल, हर शहर की अनोखी थीम से रूबरू होंगे पर्यटक

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के 13 जिलों में 13 नए पर्यटन स्थान बनाए जाएंगे। इसके लिए डीपीआर स्वीकृत की जा चुकी है। कहा कि प्रदेश में थीम बेस्ड पर्यटन स्थल बनाए जाएंगे। उत्तराखंड के सभी जिलों में बनेंगे 13 नए पर्यटन स्थल, हर शहर की अनोखी थीम से रूबरू होंगे पर्यटक

राजपुर रोड स्थित एक होटल में प्रबुद्ध समाज के लोगों के साथ संवाद कार्यक्रम के दौरान सीएम ने इस बात की पुष्टि की। मुख्यमंत्री ने कहा की मसूरी करीब 200 साल पुराना है, कुछ ऐसा ही हाल नैनीताल का है। ऐसे में प्रदेश में नए पर्यटन स्थल बनाए जाने की जरूरत है।

साथ ही धार्मिक पर्यटन के लिए और अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ऑल वेदर रोड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गेम चेंजर साबित होगी। हाइड्रो प्रोजेक्ट्स के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ पर्यावरण समस्याओं के कारण उत्तराखंड के 27,000 करोड़ रुपये डूब गए।

सरकार ने नीतिगत फैसला लेते हुए इसके बजाय सोलर एनर्जी की तरफ शिफ्ट किया है, जिसमें दो रुपये 37 पैसे प्रति यूनिट खर्चा आता है। यह सबसे सस्ता पड़ता है। वहीं, मुख्यमंत्री ने अपने 18 महीने के कार्यकाल में किए गए कार्यों के बारे में भी बताया।
उन्होंने भाजपा मेयर और पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। कार्यक्रम को प्रदेश भाजपा प्रभारी श्याम जाजू, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह रावत, मेयर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, नरेश बंसल, डॉ. एसके जैन, डॉ. अशोक सक्सेना आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में दून के विभिन्न संस्थानों के उच्चाधिकारी, प्रोफेसर, डॉक्टर, इंजीनियर और अन्य प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया।
Back to top button