इस हसीना की निगाहों में छिपा है एक गैंगस्टर के कत्ल का राज

Divya-Pahuja-1मुंबई। गैंगस्टर की हत्या के मामले में पुलिस को अब गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड की तलाश है। पुलिस को लगता है कि वो उस हत्या का राज जानती है। हालांकि मुंबई पुलिस के हत्थे वो अब तक नहीं आई है।

दरअसल पूरा मामला मुंबई का है। यहां गैंगस्टर संदीप गडोली की गर्लफ्रेंड दिव्या पाहूजा को पुलिस तलाश रही है। मुंबई पुलिस का मानना है कि दिव्या के सामने ही गुड़गांव पुलिस के हाथों गडोली का एनकाउंटर हुआ। वो इस मामले में काफी कुछ जानती है।

 

गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड दिव्या पाहूजा पर हत्या करवाने का शक

हीरोइन बनने का ख्वाब लेकर दिव्या पाहूजा मुंबई आई थी। फिलहाल मामले की जांच को गुमराह करने के बाद अब वो लापता है। पुलिस की स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम इस मामले की तहकीकात कर रही है लेकिन दिव्या अब उनके हाथ नहीं आ रही है।

7 फरवरी को गुड़गांव पुलिस के 8 जवानों ने अंधेरी के एक होटल में गडोली को मार गिराया था। पुलिस ने इस बारे में आठों जवानों पर केस किया है। हालांकि दिव्या दो बार गिरफ्तारी से बच चुकी है और पिछले एक महीने से वो लापता है।

गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड को पकड़ने के लिए एसआईटी ने उसके गुड़गांव और दिल्ली के घरों पर दबिश भी दी लेकिन वो हाथ नहीं आई।

एक शख्स ये कह चुका है कि जिस वक्त गडोली को मारा गया उस समय दिव्या भी होटेल के उसी कमरे में थी। अंग्रेजी दैनिक मिड डे के अनुसार पुलिस के सामने उसने बार बार अपने बयान बदले। दिव्या ने कहा था जब घटना हुई उस वक्त वो बाथरूम में थी। सूत्रों का कहना है कि दिव्या इस मामले में अहम कड़ी है और वो सब कुछ जानती हैं। गुड़गांव पुलिस के जवानों को भी उसी ने वहां बुलाया था।

एसआई का मानना है कि दिव्या अपनी मां और गुड़गांव पुलिस के लगातार संपर्क में थी। गडोली के बारे में वही जानकारी दे रही थी। गडोली की हत्या से एक दिन पहले उसने अपनी फेसबुक पोस्ट में भी ये लिखा था कि वो मुंबई में है।

शुरूआत में एसआईटी की टीम में गुड़गांव पुलिस और दिव्या से पूछताछ की थी, लेकिन अब एक महीने से वो लापता है। एसआईटी ने एफआईआर में दिव्या पाहूजा और गुड़गांव पुलिस के 8 जवानों का नाम लिया है। इन सभी हत्या और आपराधिक षडयंत्र का आरोप लगाया गया है।

एसआईटी का कहना है कि गैंग्सटर की गर्लफ्रेंड को जल्दी ही ढूंढ कर पकड़ लिया जाएगा। दूसरी तरफ संदीप गडोली के भाई कुलदीप का कहना है कि दिव्या की जान खतरे में है।

Back to top button