इस मानसून हिमाचल की वादियों में घूम आएं, मिस न करें ये खूबसूरत जगह

अगर आप कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो गर्मियों से निजात पाने के लिए आप हिमाचल की वादियों में घूम सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं हिमाचल प्रदेश की ऐसी ही खूबसूरत जगहों के बारे में।  इस मानसून हिमाचल की वादियों में घूम आएं, मिस न करें ये खूबसूरत जगह

नारकंदा 

हिमाचल प्रदेश में स्थित नारकंदा का व्यू आपका दिल जीत लेगा। 2,708 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह जगह शिवालिक की पहाड़ियों में है और यह मॉनसून में आपके पार्टनर के लिए किसी हसीन तोहफे से कम नहीं हो सकती। 

शोघी 

पाइन और ओक के पेड़ों की गोद में स्थित शोघी भी अपनी खूबसूरत वादियों के लिए मशहूर है। मॉनसून में यहां का मौसम और भी खुशनुमा हो जाता है। यहां से आधे घंटे की दूरी पर चैडविक फॉल्स है, जिसे देख आपका दिल वाकई खुश हो जाएगा।

मतियाना

शिमला से 45 किलोमीटर दूर मतियाना हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा गांव है। मतियाना सेब के बगीचों, फूल के मैदान और शिव मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। गांव के सबसे ऊंचे स्थान से आपको सांप की तरह घुमावदार भारत-तिब्बत रोड और घाटी का खूबसूरत दृश्य दिखाई देगा। मॉनसून सीजन के दौरान इस इलाके की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। आप नरकंदा भी जा सकते हैं जो बादलों ढकी घाटी के लिए मशहूर है।

मशोबरा 

उफ्फ! अब यहां की खूबसूरती की क्या तारीफ की जाए। यहां की खूबसूरत वादियां, ऊंचे-ऊंचे पेड़ और पहाड़ आपका मन मोह लेते हैं और आपका मन कभी वापस आने का करेगा ही नहीं। यहां की मशोबरा रिजर्व फॉरेस्ट सेंचुरी काफी मशहूर है। 

बिलासपुर 

अगर आपको मॉनसून के मजे के साथ थोड़ा एडवेंचर भी चाहिए तो आप बिलासपुर का रुख कर सकते हैं। यहां स्थित गोविंद सागर झील मॉनसून सीजन के दौरान जींवत हो उठती है और इसके चारो ओर बिखरी हरियाली आपको पलके झपकाने नहीं देगी।

Back to top button