इस महिला का यह वीडियो देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी

वजन कम करने के लिए लोग अक्सर डाइटिंग और एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं लेकिन एक महिला कलाकार अपने हुनर से चाहे तो चुटकियों में किसी को भी दुबला बना सकती है। इसका नाम है – मिरजाना कीका। कीका मेकअप आर्टिस्ट हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया में बहुत मशहूर हैं। देखिए ऐसा ही एक वीडियो जिसमें वे कमर में गांठ लगा लेती हैं।
पहली बार इसे तस्वीरों में देखने से यह किसी अनोखी घटना से कम नहीं लगती लेकिन कीका अपने हुनर से इसे संभव बना देती हैं। कीका सर्बिया से हैं। वे इस प्रकार के कई वीडियो बना चुकी हैं। उन्हें बचपन से ही पेंटिंग का शौक रहा था जिसे उन्होंने करियर के रूप में चुन लिया। उनके द्वारा फेस पेंटिंग, बॉडी पेंटिंग, स्किन इल्यूजन और मेकअप के वीडियो बहुत मशहूर हैं।

Back to top button