इस बार 3 साल बाद अमरनाथ की यात्रा में श्रद्धालुओं में इस कदर उदेखने को मिल उत्साह…

कश्मीर में चलाए जा रहे ऑपरेशन ऑलआउट के दौरान सैकड़ों आतंकवादी मारे गए हैं। इससे कश्मीर के हालात पर भी असर पड़ रहा है। यही कारण है कि इस बार तीन साल बाद बाबा अमरनाथ की यात्रा में श्रद्धालुओं में इस कदर उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा के पहले दो सप्ताह में इस बार चार साल में सबसे अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए पहुंचे हैं। अभी भी यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इसी तरह बरकरार है।

इस साल श्री बाबा अमरनाथ की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में पहले दिन से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पिछले साल यात्रा के पहले दिनों में बारिश के कारण बहुत कम यात्री बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए पहुंचे थे। इसके बाद यात्रा में तेजी आई, लेकिन निरंतरता नहीं रही। यात्रा में कई बार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। परंतु इस बार पहले दिन से लेकर अभी दो सप्ताह पूरे होने के बाद भी यात्रा में हर दिन 10 से 15 हजार के बीच श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।

पहले दो सप्ताह में ही एक लाख 82 हजार, 712 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। यह पिछले चार साल में सबसे अधिक है। इससे पहले साल 2015 में पहले दो सप्ताह में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे।

राज्यपाल सत्यपाल मलिक भी कह चुके हैं कि इस बार यात्रा के दौरान कश्मीर में पूरी तरह से शांति है। वहीं, यात्रा में श्रद्धालुओं के उत्साह का कारण कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के अलावा अनुकूल माहौल व मौसम, कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ चलाए अभियान हैं। पूरे यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य व्यवस्था के भी पुख्ता प्रबंध हैं। हालांकि कुछ एक श्रद्धालुओं की हृदय घात से मौत जरूर हुई है, मगर इसके बावजूद यह संख्या बहुत कम है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इस बार इसी तरह से यात्रा चलती रही तो चार साल के बाद यात्रा का आंकड़ा तीन लाख से अधिक हो सकता है।

दिन 2019 2018 2017 20161 8403 1007 6097 89162 11456 1287 8150 148713 13,835 587 14,935 162084 16789 10935 17613 159235 16745 22550 15813 151856 14402 18467 16876 155937 14,293 5919 10561 163678 15,732 7450 15335 156849 9541 4821 10461 861110 9307 10107 10763 590611 13555 11282 8167 445512 13004 9606 11921 748513 16916 13767 10926 1011614 8734 15696 10319 9179

पहले 14 दिनों में यात्रा करने वाले कुल यात्री

2019 1,82,7122018 1,33,481

2017 167,9372016 1,64,4992015 2,03,5652014 1,80,2532013 1,99,169

अब तक का सबसे बड़ा जत्था रवाना

एक दिन यात्रा स्थगित रहने के बाद श्री बाबा अमरनाथ की यात्रा के लिए रविवार को 7993 श्रद्धालुओं का एक और जत्था आधार शिविर भगवती नगर से बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना हो गया। यह अब तक का सबसे बड़ा जत्था था। शनिवार को सुरक्षा कारणों से यात्रा को जम्मू से स्थगित कर दिया गया था। इस कारण आधार शिविर बालटाल में श्रद्धालु हजारों की संख्या में पहुंच गए थे। रविवार तड़के तीन बजे से लेकर चार बजे तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 310 वाहनों में 7993 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के जयकारों के बीच यात्रा के लिए रवाना हुए। इनमें 6080 पुरुष, 1590 महिलाएं 39 बच्चे, 270 पुरुष साधु और 14 महिला साधु शामिल थे। विभिन्न राज्यों से जम्मू पहुंच रहे श्रद्धालुओं का कहना है कि बाबा बर्फानी के दर्शनों की चाहत उन्हें यहां खींच कर ला रही है।

Back to top button