इस धनतेरस आप जरुर खरीदे ये एक चीज, घर मे आएगी सुख-समृद्धि हो जाएगे मालामाल…

हर साल दीवाली का पावन त्योहार बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। दीवाली पर ढ़ेरों पटाखें और दिये जलाए जाते हैं। यह हर साल कार्तिक माह में मनाया जाता है। इससे दो दिन पहले धनतेरस त्यौहार मनाया जाता हैं। चलिए जानते हैं कि, इस दिन हमें क्या-क्या वस्तुएं खरीदनी चाहिए।

गणेश जी और मां लक्ष्मी की मूर्ति- माता लक्ष्मी धन की देवी मानी जाती है और गणेश उनके प्रिय पुत्र हैं। माना जाता है कि धनतेरस के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति खरीदने से आपके घर में धन का आगमन होने लगता है। धनतेरस के दिन अगर माता लक्ष्मी की मूर्ति खरीद रहे हैं तो भगवान गणेश की मूर्ति भी जरूर खरीदें।

सोना-चांदी की वस्तुएं- अगर आपको अपनी किस्मत का दरवाजा खोलना है तो धनतेरस के दिन सोना और चांदी से बनी हुई वस्तुएं खरीदें। इससे व्यक्ति के जीवन में सुख का दरवाजा खुल जाता है। अगर आप सोना और चांदी की वस्तुएं खरीदने में असमर्थ है तो आप किसी अन्य धातु की भी चीजें खरीद सकते हैं। लेकिन, उसी धातु की चीजें खरीदें जो इस दिन आपके लिए शुभ हो।

नया झाड़ू खरीदें- हमारे शास्त्रों में झाड़ू का बहुत महत्व है। झाड़ू को हम उस शक्ति के समान मानते हैं जो हमारे घर की गंदगी साफ करती है। मान्यता है कि, धनतेरस के दिन अगर घर में झाड़ू खरीद कर लाते हैं और उसकी पूजा करते हैं तो इससे घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियां घर से भागने में ही अपनी भलाई समझती हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार सोते समय कभी ना करें ये गलतियां, वरना करना पड़ेगा गरीबी का सामना

शंख खरीदना न भूलें- धनतेरस के दिन आपको शंख जरूर खरीदना चाहिए। शंख को खरीद के लाएं और घर लाकर उसकी पूजा करें और उसे बजाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और वह आपके घर में अपने कदम रखती हैं। यह भी मान्यता है कि, संघ की गूंज जहां-जहां तक जाती है, वहां-वहां तक सभी नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती है।

भगवान कुबेर की मूर्ति- धनतेरस धन का दिन है और धन के देवता भगवान कुबेर है। अर्थात, अगर आप धन की तंगी से परेशान हैं तो धनतेरस के दिन आपको भगवान कुबेर की मूर्ति खरीदनी चाहिए। इस दिन कुबेर की मूर्ति लाकर पूजा करें और उन्हें प्रसन्न करें। अगर धन के देवता आपके ऊपर प्रसन्न हो गए तो, धन की तंगी जल्द ही दूर हो जाएगी।

नमक खरीदें- धनतेरस के दिन आपको नमक जरूर खरीदना चाहिए। माना जाता है कि, नमक घर की दरिद्रता दूर करता है। इसके अलावा धनतेरस के दिन नमक खरीदने से धन में बढ़ोतरी होती है और घर में सुख शांति का माहौल बन जाता है। धनतेरस के दिन पानी में नमक मिलाकर पोंछा मारना चाहिए।

Back to top button