इस देश में है एक ऐसा रिवाज, जहां लड़की पर खाना परोसकर खाते है लोंग

जापान में एक अजीबो-गरीब परंपरा है। यहां महिला के शरीर पर खाना परोस कर खाने का रिवाज है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सिर्फ घर की चार दीवारी में ही नहीं बल्कि रेस्त्रां और पार्टीज में भी यह काम किया जाता है। इस जापानी परंपरा को न्योताईमोरी कहा जाता है। पहले एक महिला को टेबल पर लिटाया जाता है।इस देश में है एक ऐसा रिवाज, जहां लड़की पर खाना परोसकर खाते है लोंग

फिर उसके शरीर पर सूशी (एक तरह की डिश) सर्व की जाती है ताकि वह नीचे फिसले नहीं। फिर मेहमान टेबल के चारों-तरफ बैठते हैं और खाना खाते हैं। हैरानी की बात यह है कि जिस महिला के शरीर पर खाना परोसा जाता है वह न्यूड होती है। उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं होता।

यह एक पेशा भी है। वो लोग जो इस काम को करते हैं वो कई दफा अपनी पहचान छुपाने के लिए मास्क पहनते हैं। हालांकि, कई मॉडल्स ऐसा करते वक्त चेहरा नहीं ढंकते। कई दफा निर्वस्त्र पुरुष भी यह काम करते हैं। अगर किसी न्यूड पुरुष पर खाना परोसा जाए तो उसे नानताईमोरी कहा जाता है।

न्योताईमोरी या नानताईमोरी के दौरान मेहमानों और मॉडल को कुछ नियमों का पालन करना होता है। इस दौरान ना तो कोई मेहमान टेबल पर लेटी मॉडल से बात कर सकता है, ना उसे घूर सकता है और ना ही उसे देख हंस सकता है। वहीं मॉडल को भी किसी से भी बात करने की मनाही होती है।वैसे तो इस अटपटी परंपरा को कला का दर्जा दिया गया है। मगर कई देशों में इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इस दस्तूर को क्रूर,अपमानजनक और अनैतिक मानते हुए चीन और हांग कांग में बैन कर दिया गया है। वहीं लंदन और अफ्रीका में भी इसका विरोध किया गया। 

Back to top button