इस तरह के लक्षण से हैं ग्रसित, तो आप हैं डिप्रेशन का शिकार

जुबिली न्यूज़ डेस्क
आज के समय में डिप्रेशन एक गंभीर समस्या हो गयी हैं। कई लोग इसका शिकार हो रहे हैं। अक्सर लोग सामान्यतया लोगों से इसके बारे में किसी भी प्रकार की चर्चा नहीं करता बल्कि लोग इसे छुपाते हैं। लेकिन अगर विशेषज्ञ से इसके बारे में बात की जाए तो इसका निदान हो सकता है।
इस बारे में डॉक्टरों का कहना है कि डिप्रेशन से शिकार व्यक्ति कुछ इस तरह की हरकते करने लगता है जिससे वह डिप्रेशन को छिपाना चाहता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनको देख कर आप पता लगा सकते हैं कि कोई व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार है और वह उसको छिपा रहा है।
इसमें सबसे पहले ये बात सामने आती है कि अगर कोई भी व्यक्ति अपने उन शौक में रुचि नहीं लेता, जिनको वो पहले से बहुत पसंद करता है। इस तरह का उदासीन रवैया रखना पहला लक्षण है जो बताता है कि आदमी डिप्रेशन का शिकार है। अक्सर ऐसा होता है कि बात करते-करते अपनी ट्रेन का समय भूल जाना। इससे पता चलता है कि आपकी याददाश्त सही नहीं है। इससे पता चलता है कि आप डिप्रेशन का शिकार हैं।

डिप्रेशन से पीड़ित व्यक्ति काम ना करने के लिए कई तरह के बहाने बनाता है। बाहर घूमने जाना हो तो क्यों जाएं या फिर हम बाहर घूमने क्यों नहीं जा सकते, ऐसे सवाल करते हैं। इस तरह के अन्य लोगों के साथ अधिक समय बिताना भी पसंद नहीं करते हैं। किसी भी काम को फिलहाल वो टालते रहते हैं।
अगर कोई व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार है तो आप उसके बात करने के तरीके से पता लगा सकते हैं। डिप्रेशन का शिकार आदमी किसी बात के बीच में कोई ऐसी बात शुरू कर देता है, जिसका मौजूदा बात से कोई मतलब नहीं है। ऐसे आदमी कई बार खुद को चोट पहुंचाने का प्रयास भी करते हैं। एक दम से खुद को खुश और अच्छा जीवन जीने के बारे में बताने लगते हैं।
ये भी पढ़े : डिप्रेशन और ऐंज़ाइयटी को कैसे पहचाने
ये भी पढ़े : वो तो सेलेब्रिटी हैं कहीं आप के साथ ऐसा हुआ तो…
ये भी पढ़े : अच्छी पहल : बच्चों के पास नहीं थे स्मार्ट फोन तो शुरू की ‘लाउडस्पीकर क्लास’
अवसाद से पीड़ित व्यक्ति खुद को खुश रखने की कोशिश करते हैं। इसके लिए वो कई तरह के तरीके अपनाते हैं। हमेशा हंसते और मुस्कराते रहना भी बताता है कि आपकी जिंदगी में कुछ ऐसा है, जिसे आप छिपा रहे हैं। लेकिन बहुत सारे लोगों को आपकी झूठी खुशी समझ में आ जाती है।
डिप्रेशन का असर व्यक्ति की सेक्सुअल लाइफ में पड़ता है। डिप्रेशन आपकी सेक्सुअल एक्टिविटी को नीरस और गतिहीन कर देता है। इसमें थकान महसूस होने लगती है और इसका आनंद नहीं ले पाते। अक्सर ऐसा करने से आपका पार्टनर निराश हो जाता है। हालांकि ऐसा होने से आपका पार्टर समझ सकता है कि आप डिप्रेशन के शिकार हैं। ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Back to top button