इस खास अंगूठी को धारण करने से होती है धन-संपत्ति में बढ़ोतरी

आज के दौर में लोग कम समय में ही कामयाबी हासिल करना चाहते है। लोग चाहते है कि उनकी धन-संपत्ति में दिन दूनी रात चौगुनी का रफ्तार से बढ़े।

विडियो: होटल में अपने प्रेमी के साथ संबंध बनाने के बाद सांप बन गई ये लड़की..

इसके लिए वह कई तरह के टोटको आजमाते है। ताकि सफलता पा सकें। आपने कई बार देखा होगा कि लोग अक्सर नौ रत्नों में से अपनी कुंडली के अनुसार रत्नों की अंगूठियां बनवाकर अपनी उंगलियों में पहनते हैं।

कुछ लोग तो अपनी कई उंगलियों में अंगूठियां पहनते हैं ऐसे लोगों का मानना है कि ऐसा करने से उनके साथ सब शुभ ही होता है।

लेकिन आज हम आपको जिस खास अंगूठी के बारे में बताने जा रहे हैं उसे पहनने के लिए आपको ना तो अपनी कुंडली देखने की जरूरत है और ना ही ज्यादा पैसे खर्च करने की।

मान्यता है कि कछुए की अंगूठी पहनने वालों को पैसों की तंगी नहीं होती है इसलिए आजकल ज्वैलरी बाजार में कछुए के अंगूठी की जबरदस्त डिमांड बनी हुई है। इसे आर्थिक संपन्नता और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है इसके साथ ही फैशन में भी कछुए वाली अंगूठी ने खास जगह बना ली है।

कछुए की अंगूठी होते है ये फायदें-

-कछुए वाली इस खास अंगूठी को पहनने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है। इसके साथ ही इस अंगूठी को लगातार पहने रहने से व्यापार में घाटा नहीं होता है और धन में लगातार बरकत होती है।

-कहा जाता है कि इस अंगूठी का धारण करने से व्यक्ति हर काम को कछुए की तरह बड़े ही धैर्य और साहस के साथ करता है और इसी की वजह से वो सफलता की ओर बढ़ता है।

-पौराणिक मान्यताओं और कथाओं के अनुसार, कछुआ भगवान विष्णु का कच्छप अवतार माना जाता है जो हर इंसान को धैर्य, शांति और विजय की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है।

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार पर लगा सबसे गंभीर आरोप, अब क्या होगा?

-कछुए वाली अंगूठी धारण करने से इंसान पर लक्ष्मी जी की कृपा होती है क्योंकि कछुआ उन्हें बेहद प्रिय है. इस अंगूठी को पहननेवालों की धन-संपत्ति में भी लगातार बरकत होती है।

गौरतलब है कि लोगों में कछुए की अंगूठी को लेकर दिनोंदिन क्रेज बढ़ता ही जा रहा है क्योंकि ये अंगूठी फैशनेबल होने के साथ-साथ आर्थिक संपन्नता की राह को भी आसान बनाती है।

 
Back to top button