….इसलिए औरतों को नहीं चाहिए बार-बार सेक्स

make-girl-having-sex-with-u_572ce8c98b978बार-बार महिला केंद्रित फैशन मैगजीन इन मुद्दों पर बात करती आई हैं कि किस तरह महिलाओं मर्दों की तरह सेक्स की डिमांड करती रही हैं। किस तरह वे सेक्स के लिए मर्दों की तरह अविवेकी रहती हैं। लेकिन इस असल दुनिया की सच्चाई कुछ और ही है। महिलाओं की मर्दों के समान सेक्स की लालसा नहीं होती, यह जानकर आपको थोड़ी हैरानी तो जरूर होगी पर यही सच है।
लेकिन, महिलाओं का इस इंटिमेट रिश्ते को लेकर ज्यादा न सजग होने के कई कारण है। अगर आपकी गर्लफ्रेंड या बीवी भी सेक्स करने में ज्यादा इंट्रेस्ट नहीं दिखाती है तो इसका मतलब यह नहीं कि आपके बीच प्यार खत्म हो गया है। इससे पहले कि आप उन्हें इस विषय के लिए छोड़ें और दूसरे प्यार की तलाश में निकलें हम आपको कुछ कारण बताएंगे कि आखिर क्यों महिलाएं सेक्स के लिए इतनी आतुर नहीं रहती हैं।
वो प्यार चाहती हैं
महिलाएं बेहद भावुक होती हैं। हां, वो बात अलग है कि कभी-कभी वो अपनी उदारवादिता को दिखाते हुए इस बात को प्रिटेंड करती हैं कि वो सिर्फ सेक्स चाहती हैं। लेकिन अंत में वो इमोशन और प्यार से भरी हुई हैं। आप भले ही उन्हें समझने के हजार दावे कर लें लेकिन शारीरिक जरूरतों की बात पर आकर हर मर्द गलत साबित हो जाता है। हर महिला आपसे सिर्फ प्यार चाहती है, सेक्स नहीं।
उन्हें समय चाहिए
हो सकता है आप अपनी पहली डेट को यादगार बनाना चाह रहे हों उनके साथ कोजी होकर। लेकिन थोड़ा संभलकर क्योंकि 80 प्रतिशत महिलाएं पहली डेट में सेक्स करना पसंद नहीं करती। अगर आप उनके साथ शारीरिक संबंध बनाना भी चाहते हैं तो पहले आप उन्हें कंफर्टेबल करें। हो सकता  है इसमें थोड़ा समय लगे लेकिन जब तक आपकी साथी की हां न हो उनके साथ जबरदस्ती न करें। वर्ना आप उन्हें खो भी सकते हैं।
वो विचलित हो जाती हैं
गुस्सा, निराशा, थकान और फ्रस्ट्रेशन महिलाओं को बहुत जल्दी विचलित कर देता है। ऐसे में अगर आप उन्हें सेक्स के लिए एप्रोच करेंगे तो हो सकता है कि आप उनके गुस्से और फ्रस्टेशन के शिकार बन जाए। ऐसे हालातों में आपको उन्हें समझना चाहिए। उन्हें बॉडी मसाज दें, या उनके तलवों को रगड़ें। जब तक उनका मन न करें उन्हें सेक्स करने के लिए फोर्स न करें।
वो अपने आप बहुत जज करती हैं
महिलाओं के अंदर खुद को लेकर नकारात्मक विचार बहुत जल्दी आने लगते हैं। अगर वो अपने आपको कम सुंदर महसूस कर रही हैं, मोटा, बदसूरत या खुद से घृणा कर रही हैं तो अब आपकी बारी उनकी नजरों में हीरो बनने की। ऐसी हालत में आप उन्हें एहसास करवाएं कि वो कितनी खूबसूरत हैं। जब वो खुद से आत्मघृणा करने लगती हैं तो वो सेक्स करने से भी कतराती हैं। आपको उन्हें यह एहसास दिलाना होगा कि आप उन्हें चाहते हैं वो जैसी भी हैं और उनसे खूबसूरत इस दुनिया में कोई भी नहीं है।
उन्हें आपके करीब रहना है
इसे समझने की मर्दों को सख्त जरूरत है। अगर कोई महिला उनके करीब आती है  तो वो सोचेते हैं कि वो सेक्स चाहती हैं। बल्कि ऐसा नहीं है। वो सिर्फ आपकी बांहों में सिमटना चाहती हैं। मर्दों के लिए सेक्स एक इमोशन है, औरतों के इमोशन का एक हिस्सा है सेक्स।
उम्र रखती है मायने
चिंता  न करें उम्र आपकी भी सेक्सलाइफ को प्रभावित करता है लेकिन महिलाओं में तीस से चालीस की उम्र  में सेक्स के प्रति इच्छाएं कम होने लगती है। इसके लिए आप उन्हें दोषी नहीं ठहरा सकते हैं क्योंकि ये सब हार्मोन्स का खेल होता है।

 

Back to top button