इन महिलाओं के जाल में फंस सुनसान जगह जाते थे पुरुष, फिर होती थी वारदात

पटना.राजधानी पटना के कोतवाली थाने में शनिवार को गिरफ्तार होकर आईं ये पांच महिलाएं देखने में किसी मिडिल क्लास फैमिली की घरेलू महिला लगती हैं। सुंदर चेहरा और नीचे झुके सिर देख थाने में मौजूद लोग यह अंदाज भी नहीं लगा पा रहे थे कि ये वहीं महिलाएं हैं जो पुरुषों को लूटने का काम करती हैं। पटना स्टेशन से लेकर डाक बंगला चौराहा तक इन महिलाओं का गैंग काम करता है। ये भोले-भाले लोगों को अपने रूप जाल में फंसाकर सुनसान जगह ले जाती फिर अपना असली रूप दिखाती थी। कैसे महिलाएं देती थी वारदात को अंजाम…
इन महिलाओं के जाल में फंस सुनसान जगह जाते थे पुरुष, फिर होती थी वारदात
– पुलिस के अनुसार ये महिलाएं लोगों को लूटने के लिए संगठित गिरोह की तरह काम करती थी। 
– पटना स्टेशन, डाकबंगला चौराहा, एग्जिबिशन रोड, बोरिंग रोड और शहर के अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में इनका गैंग शाम को एक्टिव होता था।
– ये महिलाएं पुरुषों को अपने रूप जाल में फंसाती थी। इनकी नजर ज्यादातर बाहर से आए लोगों पर रहती थी। जब कोई जाल में फंस जाता तो उसे लेकर पटना स्टेशन के पश्चिम की ओर सुनसान इलाके में ले जाती थी। 
– अंधेरे में ले जाकर महिलाएं पुरुषों को लूटना शुरू कर देती थी। पैसे, मोबाइल, अंगूठी, चेन, जो हाथ लगे सभी कीमती सामान लूटने के बाद ये अपने शिकार को भगा देती थी।
– कोई विरोध करे तो ये कहतीं कि चिल्ला-चिल्लाकर लोगों को जमा कर दूंगी और रेप के केस में फंसा दूंगी।
 
कैसे पकड़ में आईं महिलाएं
– इन महिलाओं के शिकार ज्यादातर लोग चुपचाप घर चले जाते और किसी से घटना का जिक्र नहीं करते, लेकिन पिछले दिनों एक पीड़ित ने अपनी साथ हुई वारदात का एफआईआर कोतवाली थाने में दर्ज कराया। 
– पुलिस को पहले के इस तरह की गड़बड़ी की सूचना मिल रही थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस एक्टिव हुई और सादे लिवास में जवानों को स्टेशन से लेकर डाकबंगला चौराहा तक तैनात कर दिया। 
– शनिवार शाम को महिलाओं का गैंग एक्टिव हुआ। उनमें से एक महिला सादे लिवास में खड़े पुलिसकर्मी को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करने लगी।
– पुलिस का जवान महिला के साथ सुनसान जगह जाने को तैयार हो गया। जब महिला ने लूटने की कोशिश की तो जवान ने विरोध किया तभी पहली महिला के सपोर्ट के लिए पांच और महिलाएं आ गईं। 
– आसपास छिपे साथी पुलिसकर्मी इसी मौके का इंतजार कर रहे थे। पलक झपकते ही पुलिस के जवानों ने पांचों महिलाओं को घेर लिया और उन्हें गिरफ्तार कर थाने ले आई।
पहले भी गई है जेल
– कोतवाली थाना प्रभारी रामर शंकर सिंह ने बताया कि इन महिलाओं के ग्रुप में कुछ और महिलाएं शामिल हैं, जिनकी पहचान की जा रही है।
– उन्होंने कहा कि ये महिला देह व्यपार के साथ लूटपाट भी करती थीं और वापस अपने शहर लौट जाती थीं।
– गिरोह की सरगना पटना की रहने वाली है। वहीं, दूसरी महिलाएं आरा, बक्सर और मुजफ्फरपुर की रहने वाली हैं। पांच महिलाओं में से तीन पहले भी जेल जा चुकी हैं।
Back to top button