इंफाल की चुनावी रैली में बोले पीएम- मणिपुर की बर्बादी के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

इंफाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज इंफाल में अपनी पहली जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि जो कार्य कांग्रेस 15 वर्षों में नहीं कर पायी वो भाजपा ने 15 महीने में करेगी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस मणिपुर को अंधेरे में रखना चाहती है और मणिपुर की बर्बादी के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है।z

उन्होंने कहा कि पूर्वी भारत के विकास के बगैर भारत का विकास अधूरा है। पीएम ने कहा कि हमने सबसे पहले ईस्ट एक्ट नीति पर जोर दिया और पूर्वोत्तर के लोगों के लिए मेरे दरवाजे खुले हुए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्य में विकास नहीं हो पा रहा है। उन्होंने मणिपुर के लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की।  उन्होंने कहा कि अटल जी ने पूर्वोत्तर राज्यों के लिए अलग मंत्रालय बनाया।

यह भी पढ़े : यू.पी. के दिग्गजों की असल परीक्षा अब

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जहाँ भी कांग्रेस सत्ता में है वहां विकास नहीं केवल भ्रष्टाचार होता है। उन्होंने कहा कि नागाओं के साथ जो समझौता हुआ था वो करीब 1.5 साल पहले हुआ था, आज मणिपुर के मुख्यमंत्री झूठ फैला रहे हैं। क्या तब से सो रहे थे। उन्होंने कहा कि मणिपुर की जनता को अनाज, दवाई , चीनी, नमक,पेट्रोल, डीज़ल और अन्य ज़रूरी सामान उपलब्ध करने की ज़िम्मेदारी मणिपुर की सरकार है, लेकिन यहाँ की राज्य सरकार ऐसा करने में फैला रही है।

यह भी पढ़े : मोदी पर अखिलेश का बड़ा वार- ‘इतना झूठ बोलने वाला PM कभी नहीं देखा’

आपको बता दें कि राज्य के छह उग्रवादी संगठनों की शीर्ष संस्था ने मोदी की यात्रा के विरोध में पूर्ण बंद का बुलाया है। उग्रवादियों का कहना है कि उनकी यह यात्रा मणिपुर की जनता को धोखा देने के लिए है। यह बंद सुबह 6 बजे से शुरू हो कर मोदी के रवाना होने तक जारी रहेगा। 60 सीटों वाली मणिपुर विधानसभा में दो चरण में चार और आठ मार्च को मतदान होना है।
उधर पुलिस ने शुक्रवार को मणिपुर के पश्चिम इंफाल जिले में मोदी की चुनावी रैली से पहले दो स्थानों से एक हथगोला और एक बम बरामद किया। बीजेपी उम्मीदवार सोइबाम सुभाषचंद्रा के निंगगोमबाम लेइकाई स्थित घर के गेट के पास चीन निर्मित हथगोला बरामद किया गया है। यह स्थान अचोउबा मैदान से नौ किलोमीटर दूर है।
Back to top button