इंदौर से राजकोट जा रही बस तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिरी…

मध्य प्रदेश के उज्जैन में बीती रात इंदौर से राजकोट जा रही बस तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। बस में बैठे 25 से अधिक यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के साथ उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम भी मौके पर पहुंचे और ताबड़तोड़ रेस्क्यू टीम लगाकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। 

उज्जैन में बीती रात 11 बजे के करीब मुल्लापुर और भूखी माता के बीच ये भीषण हादसा हुआ है। जानकारी अनुसार एक बस इंदौर से उज्जैन होते हुए राजकोट जा रही थी, इस दौरान वीडियो कोच बस तेज रफ्तार से चलते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई। वीडियो कोच स्लीपर बस में सवार 25 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। इनमें से पांच यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि बस का इंजन टूट कर सड़क पर आ गया। जानकारी के अनुसार उज्जैन में महाकाल दर्शन को आये कुछ यात्री बस में सवार हुए थे। यात्रियों ने बताया कि हम बाबा महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे। यात्रियों ने बताया कि दुर्घटना भीषण थी हमें बाबा महाकाल ने ही बचा लिया है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम सहित पुलिस के अधिकारी ने यात्रियों का हालचाल जानने जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां उन्होंने डॉक्टर की टीम को तत्काल बेहतर इलाज के लिए दिशा निर्देश दिए। 

महाकाल थाने के एसआई जयंत डामोर ने बताया कि घटना शनिवार रात 11 बजे के करीब की है सूचना मिली कि भूखी माता से मुल्लापुर बाईपास पर एक बस अनियंत्रित होकर पुलिया से गिर गई है। सूचना पट मौके पर पहुँचर जांच विवेचना की तो पता चला कि बस इंदौर से उज्जैन होकर राजकोट के लिए रवाना हुई थी। उज्जैन के देवास गेट पर बस रात को पहुंची थी। यहां से अन्य यात्री भी बस में सवार हुए थे इसके बाद बस राजकोट के लिए रवाना हुई थी। चिंतामन ब्रिज उतरने के बाद बस भूखीमाता बायपास के समीप से तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर अंधे मोड़ के कारण पलट गई। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जंहा सभी का इलाज चल रहा है।

Back to top button