इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर स्मृति ईरानी ने अमेठी को दिया ये बड़ा तोहफा

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के गढ़ अमेठी को केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने 77 करोड़ रुपए के बड़े तोहफे दिए। उनके साथ केंद्रीय मंत्री विजय साम्पला तथा उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी थे।इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर स्मृति ईरानी ने अमेठी को दिया ये बड़ा तोहफा

बीते छह महीने में आठ बार अमेठी आ चुकीं स्मृति ईरानी के साथ इस बार केंद्रीय विजय सांपला, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा तथा राज्यमंत्री महेंद्र सिंह, मोहसिन रजा व सुरेश पासी भी थे। इस दौरान मंत्रियों ने 77 करोड़ की विकास परियोजना का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी अपने करीब तीन घंटे के दौरे पर आज अमेठी के गौरीगंज के हेलीपैड पर उतरीं। वह लखनऊ एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से यहां आई। उनके साथ केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के साथ उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा व महेंद्र सिंह भी अमेठी पहुंचे। गौरीगंज से स्मृति ईरानी सड़क मार्ग से अमेठी के पिंडोरिया गांव में संघ के जिला कार्यवाह सावित्री प्रसाद पाण्डेय के घर पहुंची। यहां पर उन्होंने सावित्री प्रसाद पाण्डेय के निधन पर शोक व्यक्त किया। उनके परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया।

अमेठी में मंत्रीगण 1492 दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण का वितरण किया।इन सबके साथ यहां पर 77 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।। इसके बाद दोपहर दो बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ वापसी का कार्यक्रम है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने इस दौरे में युवा तथा महिलाओं को जोडऩे पर जोर किया। निम्बोली प्रोजेक्ट से महिलाओं को जोड़कर वह रोजगार का मार्ग किया। वहीं चार आईटीआई का तोहफा देकर वह युवाओं को तकनीकी शिक्षा का लाभ देने जा रही हैं।

गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी व विजय साम्पला के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा तथा राज्य मंत्री मोहसिन रजा व सुरेश पासी हैं।

यहां पर रोजगार मेले का शुभारंभ व दिव्यांगों को उपकरण वितरित किया । इसके साथ लोक कल्याणकारी विकास कार्यो का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया।

Back to top button