आर्थिक राशिफल 12 अगस्त: जानिए, आज आपकी राशि में धन लाभ की कितनी है संभावना…

मेष:

सायं 5 बजे तक कोई खास डील फाइनल हो जाएगी। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

वृषभ:

आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। कानूनी विवाद में सफलता, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।

मिथुन:

आज का दिन काफी रचनात्मक है। जो काम आपको सबसे प्रिय है आज वहीं करने को मिलेगा। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। काम के लिए अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।

कर्क:

आज जो भी काम लगन के साथ करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। अधूरे काम पूरे होंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी सहयोग करेंगे।

सिंह:

आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रहने वाला है, लेकिन धर्म-आध्यात्म के मामले थोड़ा समय निकाल लेना अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके कार्यों में रूकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं।

कन्या:

आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें।

तुला:

आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामले में कुछ परेशानी आ सकती है।

वृश्चिक:

दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में सुख-शांति और स्थिरता का आनन्द उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।

धनु:

बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो लाभ होगा। कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। अपने के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आस-पास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।

मकर:

आज का दिन सामान्य है। साझेदारी में किया व्यापार फायदा पहुंचाएगा। घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े।

कुंभ:

स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। खानपान में लापरवाही न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझकर करें।

मीन:

आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर होगा। बुद्धि का प्रयोग कर आप वह सबकुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है।

Back to top button