आर्थिक राशिफल 03 जुलाई: जानिए, आज आपकी राशि में धन लाभ की कितनी है संभावना

मेष:

आज का दिन महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। यात्रा सामान्य लाभप्रद रहेगी। दोपहर बाद उच्चाधिकारी से वाद-विवाद होने से कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। सांयकाल के समय योजनापूर्ति से लाभ होगा।आर्थिक राशिफल 03 जुलाई: जानिए, आज आपकी राशि में धन लाभ की कितनी है संभावना

वृषभ:

आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी से या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी से अनबन हो सकती है। अपने कार्य कौशल से आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। शुभ व्यय होगा।

मिथुन:

राजनैतिक गतिविधियों में भी रूकावट रहेगी। नवनिर्माण की रूप रेखा बनेगी। रात्रि के समय किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कर्क:

जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। सद्कार्यों में रूचि बनी रहेगी। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। मन को शांति मिलेगी। अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है, सावधान रहें।

सिंह:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है, समाज में स्वच्छ छवि का निर्माण होगा। प्रमोशन के अवसर मिलेंगे, अवरोध-विरोध के होने पर भी सकल्पित कार्य सिद्ध होंगे।

कन्या:

षष्ठम भाव में चन्द्रमा योग और उच्च घर में मंगल उत्तम संपत्ति के देने वाले हैं। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा में निश्चित रूप से वृद्धि होगी। उत्तरदायित्व बढ़ने से कुछ असहज स्थिति उत्पन्न हो सकती है, घबराएं नहीं।

तुला:

आज आपकी राशि का स्वामी शुक्र सांसारिक सुख भोगों की वृद्धि कर रहा है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। व्यवसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। राज्य में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी।

वृश्चिक:

आज आपका आधा दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से जो आत्म संतुष्टि आपको प्राप्त होती है, उसकी तुलना अन्य किसी सांसारिक सुख से नहीं हो सकती।

धनु:

आज तीसरा चन्द्रमा पारिवारिक अशांति तथा आस-पास के वातावरण को विपरीत बना सकता है। आप अपने धैर्य और मृदु व्यवहार से वातावरण को हल्का करने में कामयाब होंगे।

मकर:

आज किसी नई डील से अचानक धन का लाभ होगा। घर में पत्नी या संतान की अचानक तबीयत खराब होने से परेशानी हो सकती है। दोस्ती में किसी स्पेशल स्कीम का हिस्सा न बनें, जोखिम के कामों से दूर रहें।

कुंभ:

बड़ी मात्रा में रूपया हाथ में आने से संतोष होगा। दिन के उत्तरार्ध में पिछले चार दिनों से चला आ रहा मनोमालिन्य (पत्नी से) भी समाप्त हो जाएगा। कहासुनी को बातचीत से सुलझा लें। रात्रि का समय सैर सपाटे में व्यतीत करें।

मीन:

आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है।(

Back to top button