शुक्र गृह को शांत करने के अचूक उपाय

ज्योतिषशास्त्र के माध्यम से मानव जीवन गृहों पर आधारित माना गया है। इसके प्रभाव से ही मानव के जीवन में सुख और दुख का समावेश होता है। हर गृह का अपना अलग प्रभाव होता है, जिसमें अगर शुक्र गृह कि बात की जाए, तो शुक्र गृह आकर्षण और प्रेम का प्रतीक माना गया है। यह गृह से जहां मानव जीवन प्रभावित होता है तो वहीं इसका प्रभाव पशु-पक्षी पर भी होता है। यह भी माना जाता है कि जिस भी व्यक्ति पर शुक्र गृह मेहरबान होता है वह आकर्षित और सुन्दर बन जाता है। आईए जानते हैं शुक्र गृह को शांत करने के कुछ उपाय….शुक्र गृह को शांत करने के अचूक उपाय

1. शुक्र से प्रभावित व्यक्ति को गरीबों या मंदिर में दूध दान करना चाहिए।

2. किसी शादीशुदा महिला को सुहाग का सामान दान करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

3. शुक्रवार को 108 बार शुक्र मंत्र का जाप करें। शुक्र मंत्र है – द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।

4. हर शुक्रवार शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। साथ ही 108 बार ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। रुद्राक्ष की माला से मंत्र का जाप करें।

5. शुक्रवार को हीरा, चांदी, मिश्री, सफेद वस्त्र, दही, सफेद चंदन आदि चीजों का दान करें। ऐसा करने से शुक्र दोष कम हो जाते हैं।

Back to top button