आपके पार्टनर में क्या है वो एक खासियत जानें राशि अनुसार

आपके पार्टनर की सबसे बड़ी खासियत क्या है? यदि आपसे कोई यह सवाल करे तो जाहिर है कि आप एक से अधिक खासियत ही बताएंगे। लेकिन ज्योतिष शास्त्र की मानें तो हर राशि चिह्न की एक खासियत होती है। एक पार्टनर के रूप में किसकी क्या खासियत होती है, आइए आपको सन साईन के हिसाब से बताते हैं। आपके पार्टनर में क्या है वो एक खासियत जानें राशि अनुसार

मेष राशि (Aries- 21 मार्च से 19 अप्रैल)

इस राशि के लोग लाइफ में ही नहीं, अपने रिश्ते में भे एजोश भरने में सफल बनते हैं। ये लोग अपने रिश्ते को कभी फीका नहीं पड़ने देते हैं। और अगर कोई बोरियत महसूस भी हो तो उसे अपने आइडियाज से दूर करने में लग जाते हैं।

वृषभ राशि (Taurus- 20 अप्रैल से 20 मई)

प्यार में रोमांटिक माने जाते हैं वृषभ यानी टॉरस राशि के लोग। रिलेशनशिप को रोमांस के साथ खुशनुमा बनाना इनकी सबसे बड़ी खासियत मानी जाती है। और इस रोमांस को बनाए रखने के लिए ये लोग हर वीकेंड एक खास प्लान के साथ आते हैं। 

मिथुन राशि (Gemini- 21 मई से 20 जून)

इस राशि के लोग बातूनी माने जाते हैं और रिलेशनशिप को भी ये लोग अपनी बातों से दिलचस्प बनाए रखने की कोशिश करते रहते हैं। इनके साथ रहते हुए इनका पार्टनर कभी बोरियत महसूस नहीं कर सकता है।

कर्क राशि (Cancer- 21 जून से 22 जुलाई)

इस राशि के लोग इमोशनल होते हैं और ये समझते हैं कि एक रिश्ते की सबसे बड़ी जरूरत होती है एक दूसरे के लिए सुख-दुःख का सहारा बनाना। परिस्थिति कैसी भी हो, ये लोग अपने पार्टनर को कभी अकेला नहीं छोड़ते हैं।

सिंह राशि (Leo- 23 जुलाई से 22 अगस्त)

साथी को खूब प्यार करना और उसकी हर छोटी बड़ी बात का ख्याल रखना सिंह राशि के लोगों की खासियत होती है। ये लोग अपने पार्टनर को एक बच्चे की तरह दुलार करना पसंद करते हैं। ऐसे लोग जब सच्चे प्यार में पड़ते हैं तो उसे दुनिया से छिपाने की बजाय सभी में बताना पसंद करते हैं। 

कन्या राशि (Virgo- 23 अगस्त से 22 सितम्बर)

इस राशि के लोग अपना सारा समय, दिमाग, मन अपने पार्टनर की ओर लगा देते हैं। अपने पार्टनर का पूरा ख्याल रखने की कोशिश करते रहते हैं। उन्हें क्या पसंद है, क्या नहीं पसंद, किस चीज की जरूरत है, हर बात की खबर होती है इन्हें।

तुला राशि (Libra- 23 सितम्बर से 23 अक्टूबर)

तुला राशि के लोग जीवन के हर क्षेत्र को बैलेंस बनाए रखने की कोशिश में रहते हैं। प्यार में भी इनका कुछ ऐसा ही रवैया होता है। जब इन्हें लगने लगे कि रिश्ता कमजोर पड़ रहा है तो अपनी समझदारी से उसे सही रास्ते लाने की कोशिश करते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio- 23 अक्टूबर से 21 नवंबर)

इस राशि के लोगों पर उनके पार्टनर आंख मूंदकर विश्वास कर सकते हैं। ये लोग दिल के साफ, सच्चे और ईमानदार होते हैं। भले ही दिल की हर बात पार्टनर से शेयर ना करें, लेकिन उसे धोखे में रखने का ख्याल कभी अपने मन में नहीं लाते हैं। 

धनु राशि (Sagittarius- 22 नवंबर से 21 दिसम्बर)

खुशमिजाज धनु राशि के लोग अपने हंसते-खेलते व्यवहार से रिश्ते को भी खुशियों से भरने की कोशिश करते हैं। लाइफ को पॉजिटिव नजरिए से जीने वाले धनु राशि रिलेशनशिप में कुछ भी नेगेटिव नहीं होने देते और अगर कुछ गलत हो तो उसे वापस सही करने के बाद ही सांस लेते हैं।

मकर राशि (Capricorn- 22 दिसम्बर से 19 जनवरी)

प्यार के रिश्ते में मकर राशि के लोगों के लिए अगर कुछ अहमियत रखता है तो वह है केवल अपने पार्टनर की खुशी और उसे पाने के लिए ये लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। प्यार इनके लिए कोई दो दिन का खेल नहीं है, इसलिए ये इस रिश्ते को केवल उसी के साथ जीना चाहते हैं जो इन्हें पूरी तरह से समझे।

कुंभ राशि (Aquarius- 20 जनवरी से 18 फरवरी)

प्यार में सच्चे और ईमानदार होते हैं कुंभ राशि के लोग। पार्टनर की ख्वाहिश और उसकी पसंद को ध्यान में रखते हुए ही फैसले लेते हैं। बिना पार्टनर की सलाह के कुछ भी करना पसंद नहीं करते हैं। 

मीन राशि (Pisces- 19 फरवरी से 20 मार्च)

प्यार में मीन राशि के लोग अपने पार्टनर पर जरूरत से अधिक दयालु रहते हैं। खुद से भी पहले उनके बारे में और उनकी जरूरत के बारे में सोचते हैं। भले ही खुद परेशानी में हों, लेकिन पार्टनर को मुसीबत से बाहर लाना है यह इनकी लिस्ट में टॉप पर होता है

Back to top button