आपकी रसोई में है सर्द‍ियों में वजन घटाने का तरीका…

फैट किस प्रकार बर्न करें और वेट लूज करने का आसान तरीका कौन सा है? ये मसला ऐसा है जिसपर इंटरनेट की दुनिया में सर्च भी खूब होता है और लोग वेट लूज टिप्स को जानना और समझना चाहते हैं। कुछ समय पहले एक रिसर्च में यह बात सामने आई थी कि ठंड के मौसम में शरीर के तापमान के कम होने की वजह से ज्‍यादा कैलरीज बर्न करने में मदद मिलती है। इसका मतलब यह हुआ कि गर्मी की बजाय जाड़े का मौसम यानी विंटर सीजन मोटापा कम करने में ज्यादा मददगार होता है।आपकी रसोई में है सर्द‍ियों में वजन घटाने का तरीका...

आयुर्वेद के जानकारों के मुताबिक भारतीय मसाले गुणवत्ता से भरे हुए होते है। हर मसालों का अलग-अलग लाभ होता है और कुछ मसाले तो रोग प्रतिरोधक होने के साथ मोटापा घटाने या फैट बर्न करने में भी मददगार होते है। खाने को स्वादिष्ट बनाने के अलावा मसाले हमारा वजन कम और कंट्रोल रखने में भी बहुत सहायक होते है। बस उन्हें इस्तेमाल करने का तरीका आना चाहिए। 

सबसे पहले बात करते है हल्दी की जो भारतीय मसालों में हल्‍दी सबसे स्‍वास्‍थ्‍य वर्धक मसाला माना जाता है। हल्दी मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के साथ आपके पाचन क्रिया को भी मजबूत करती है। इसमें करक्‍यूमिन तत्व पाया जाता है जो वजन कम करने में सहायक होता है। हल्दी शरीर से सभी टॉक्‍सिन को बाहर निकालने में सहायक होता है लिहाजा इससे वजन कम करने में काफी सहायता मिलती है।

दालचीनी को चीनी की जगह पर प्रयोग किया जा सकता है और यह भी वजन कम करने में सहायक होता है। दालचीनी ब्लड शुगर को संतुलित करती है और भूख भी कम करती है। इसे रोज खाने से भी आप अपना वजन काफी हद तक नियंत्रित कर सकते हैं। यह आहार में शामिल  कार्बोहाइड्रेट को आसानी से पचने में मदद करती है। 

सरसो शरीर में चर्बी को गलाता है। इसके साथ ही यह मेटाबॉलिज्म भी बढ़ाता है। इसे शरीर के स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसलिए वजन घटाने के लिए सरसो के दानें को आहार में किसी प्रकार जरूर शामिल किया जाना चाहिए। 

लहसुन को आयुर्वेद में महाऔषधि की संज्ञा दी गई है। इमसें एलिसिन नामक तत्व पाया जाता है जो ब्‍लड शुगर लेवेल को काबू में रखता है। यह ना सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ाता है बल्कि वजन काबू करने में काफी हद तक सहायक होता है। लहसुन में पौष्टिक तत्व होते हैं और यह यह वजन कम करने में कारगर है। लहसुन सब्जियों के साथ मसालों की कैटेगरी में भी आता है। लहसुन की कलियों को सुबह खाली पेट भूनकर खाने से वजन कम होने के साथ शरीर की कई बीमारियों में लाभ होता है। 

अदरक में थर्मोजेनिक नामक तत्व होता है जो फैट कम करने में कारगर होता है। यह ब्लड सुगर को कंट्रोल करता है और साथ ही शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को बढ़ने से रोकता है। अदरक भूख को कम करने में सहायक होता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। अदरख की बिना चीनी वाली चाय वजन कम करने में कारगर मानी जाती है।  

Back to top button