आपका ही डीओ परफ्यूम आपके लिए ही बन सकता है घातक…

अक्सर सभी पसीने से और उसकी बदबू से बचने के लिए डीओ या परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं। इसे आपकी बदबू तो दूर हो जाती है लेकिन ये आपकी स्किन के लिए समस्या बना जाता है। आज हम यही आपको बताने जा रहे हैं जो आपको नहीं पता होगा। पसीने की समस्या को दूर करने के लिए प्रयोग किए जा रहे कॉस्मेटिक्स को बनाने में एल्युमीनियम का इस्तेमाल होता है जो कई रोगों का खतरा बढ़ाता है।

पसीना निकलना एक नेचुरल प्रक्रिया है जिससे शरीर से विषैले तत्व और अशुद्धियां बाहर आती हैं। इसलिए पसीने को निकलने से रोकना नहीं चाहिए।

डिओडरंट में लिक्विड प्रोपिलिन ग्लाइकोल कैमिकल होते हैं। ये त्वचा पर जलन और लिवर व किडनी को प्रभावित करते हैं।

डिओडरंट का बढिय़ा विकल्प है नारियल तेल, इसे अंडरआर्म पर लगाएं। इस तेल की मदद से घर में सस्ता और सुरक्षित डिओडरंट भी बनाया जा सकता है।

Back to top button