आतंकी घटना पर कांग्रेस ने दो मिनट का मौन रखकर प्रकट की संवेदना, प्रियंका की पत्रकार वार्ता खत्म

लखनऊ। दौरे के आखिरी दिन कांग्रेस महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की पत्रकार वार्ता उनके मुखातिब होने के साथ ही स्थगित हो गई है। प्रियंका गाँधी ने आतंकी हमले में मारे गए लोगों को मौन श्र्द्धांजलि दी और उनके परिवारों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए वार्ता को विराम दे दिया।प्रियंका गांधी ने कश्मीर में आतंकवादी घटना के कारण राजनीति चर्चा से इन्कार कर दिया। आतंकी घटना के प्रति शोक जताया और कहा कि वह परिवार के लोगों के खोने का दर्द समझती हैं। उन्होंने कहा कि आतंकी हमले रोकने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने होंगे।आतंकी घटना पर कांग्रेस ने दो मिनट का मौन रखकर प्रकट की संवेदना, प्रियंका की पत्रकार वार्ता खत्म

प्रेस कांफ्रेंस स्थगित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ प्रवास के दौरान गुरुवार को शाम सात बजे पहली बार मीडिया से रूबरू हुईं। नेहरू भवन स्थिति मीडिया सभागार में प्रियंका और सिंधिया पहुंचे परंतु उन्होंने जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रेस कांफ्रेंस स्थगित कर दी। उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में शहीद जवानों के परिवारीजन के साथ में पूरा देश खड़ा है। आतंकी हमले से सभी बहुत दुखी हैं और जवानों को श्रद्धांजलि देते हैं। इस अवसर पर दो मिनट का मौन भी रखा गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जमीनी टोह

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जमीनी टोह लेने के बाद प्रियंका गांधी मीडिया के बीच महान दल और छोटे-छोटे दलों के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है। उल्लेखनीय है कि अब तक प्रियंका लखनऊ में बैठक कर पार्टी की जमीनी हकीकत को समझने और प्रत्याशियों की संभावित सूची तैयार करने में जुटी रहीं। इस दौरान उनके सक्रिय राजनीतिक तेवर भी नजर आए। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी बनाए जाने के बाद वह एक्शन मोड में दिखीं। पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी को 42 लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Back to top button