आज है धनतेरस, जाने क्या शुभ और क्या अशुभ है आज के दिन

धनतेरस का त्योहार कार्तिक मास की कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाता है। यह त्योहार हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। धनतेरस को दिवाली का पहला दिन भी कहा जाता है। धनतेरस के आते ही बाजार में दिवाली की रौनक दोगुना बढ जाती है। इस दिन लोग नए बर्तन , सोना और चांदी जैसी चीजों को खरीदना शुभ मानते हैं। इस त्योहार को लोग बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं।

धन की प्राप्ति के लिए इस दिन को भगवान कुबेर और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस साल धनतेरस 5 नवंबर 2018 को है।

ऐसी मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरी एक हाथ में अमृत कलश और दूसरे में आयुर्वेद का ग्रंथ लेकर प्रकट हुए थे। संदेश यही है कि स्वस्थ तन ही अमृत है। इस रात यम दीपक भी जलाया जाता है, जो घर-परिवार की मंगलकामना के लिए होता है।

धनतेरस पर राहू काल सुबह 7.30 से 9 बजे तक ही है। इसलिए, संपत्ति, कार, आभूषण आदि खरीदने के लिए खूब समय है। लक्ष्मी का प्रथम वास धातु में माना गया है, ऐसे में धनतेरस के दिन किसी धातु (बर्तन, सोना-चांदी) की खरीदारी बेहद शुभ है।

 

Back to top button