आज का राशिफल 17 मई 2021, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष: करियर में लाभ मिलेगा। जमीन जायदाद में निवेश कर सकते हैं। करीबी संबंधों में खटास आ सकती है। इस राशि के बुजुर्ग लोगों की सेहत बिगड़ सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। सड़क दुर्घटना में चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं इसलिए सावधानी बरतें।


वृष: आपको अपने संबंधों को लेकर समझदारी दिखानी होगी नहीं तो आपका झगड़ा हो सकता है। नौकरी में लाभ कमाने के कई अवसर सामने आएंगे बस जरूरत होगी उन अवसरों को पकड़ने की। संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।

मिथुन: कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। लंबी यात्रा में कष्ट मिलने के आसार हैं। अपने बोलने पर नियंत्रण रखें।


कर्क: इस सप्ताह व्यापार का तनाव रह सकता है। प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन, इस सप्ताह पूरे होने की संभावना है। जिससे आपको लाभ पहुँचेगा। इस सप्ताह आप अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर हँसते नज़र आएँगे। इस सप्ताह आपको कोई बड़ी तरक्की मिल सकेगी।


सिंह: आर्थिक लिहाज़ से आपकी राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह काफी शुभ साबित होगा। धन में वृद्धि के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। आपको एक बार में सारा निवेश करने से बचना चाहिए। आपको इस सप्ताह अपना बेहतर प्रदर्शन करने की जरुरत होगी।


कन्या: इस समय आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकेगी। इस राशि के जातकों के लिए आर्थिक लिहाज़ से ये सप्ताह काफी अच्छा जाने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी या ज़मीन से जुड़े किसी कोर्ट-कचहरी के मामले में भी, सफलता अर्जित कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण में सकारात्मकता देखी जाएगी। करियर के नज़रिए से सप्ताह की शुरुआत बेहद कारगर रहने वाली है।


तुला: इस सप्ताह आपको भाग्य का साथ मिलेगा। संभव है कि आपके छोटे भाई-बहनों इस सप्ताह आप से उधार धन मांग सकते हैं। करियर सटीकता के साथ आगे बढ़ने में इस सप्ताह आपको परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह आपको कुछ परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है।


वृश्चिक: इस सप्ताह की शुरुआत में आप छोटी-छोटी बातों पर झुंझलाते भी दिखाई देंगे। ऐसे में आपको खुद को थोड़ा शांत करने की ज़रूरत होगी। आपके ख़र्चे काफी हद तक बढ़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन काफी बढ़िया है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम के चलते आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से डांट पड़ सकती है। क्योंकि आशंका है कि उस कार्य में आप कुछ गड़बड़ कर दें। ऐसे में हर काम को सही से पूरा करना ही अच्छा विकल्प सिद्ध हो सकता है।


धनु: इस सप्ताह ज़मीन या जायदाद से अचानक से धन प्राप्ति होने की संभावना बनती दिखाई दे रही है। यदि आपका अपने रिश्तेदारों से किसी ज़मीन या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई विवाद चल रहा था तो वो ज़मीन आपको मिलने वाली है। व्यापारी जातकों को निवेशक मिलने की संभावना बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र पर दूसरों से अपने कामकाज की सराहना भी मिल सकेगी।


मकर: इस सप्ताह आप अपने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में समस्या महसूस करेंगे। आप अपने व्यापार में विस्तार करने के लिए किसी प्रकार का लोन प्लान कर सकते हैं। आपके इस व्यवहार के कारण आपको अपने कार्यक्षेत्र पर कुछ दिक्कत आ सकती है।


कुंभ: ये सप्ताह आपके स्वास्थ्य जीवन के लिए काफी बेहतरीन रहने की उम्मीद है। यदि आप सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे हैं तो ये सप्ताह आपके लिए महत्वपूर्ण व बेहतर होने वाले हैं। इस सप्ताह आपका दूसरों पर अधिक विश्वास करना मानसिक तनाव में वृद्धि का मुख्य कारण बन सकता है। इस कारण आप उन पर चिल्लाते या ग़ुस्सा करते भी देखें जाएंगे।


मीन: ये सप्ताह आपके आर्थिक पक्ष को मजबूती देगा। आप हर प्रकार के ख़र्चों पर नियंत्रण रखते हुए धन को संचित करने में कामयाब हो पाएँगे। इस सप्ताह माता-पिता की सेहत के प्रति सजकता बरतने की ज़रूरत होगी। इस सप्ताह शुरुआत से ही खुद को शांत रखते हुए, हर परिस्थितियों का सामना करें।

Back to top button