13 मई दिन शनिवार का पञ्चांग: आज इन राशियों पर कृपा करेंगे शनिदेव, बन जाएंगे सब काम

◆आज का पञ्चांग◆

।आप सबका मंगल हो 13 मई दिन शनिवार।

13 मई दिन शनिवार का पञ्चांग: आज इन राशियों पर कृपा करेंगे शनिदेव, बन जाएंगे सब कामऋतु-ग्रीष्म
माह-ज्येष्ठ
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय:-05:24
सूर्यास्त:-06:36
राहू काल(अशुभ समय)सुबह
09:00से 10:30बजे तक
तिथि:-द्वितीया
पक्ष:-कृष्ण
दिशाशूल-पूर्व

।।आज का राशिफल।।

(चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, कू, अ )
मेष
आज आप की रुचि धार्मिक कार्यों में रहेगी। व्यवसायिक लाभ मिलेगा।अर्थ दशा मजबूत होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवन साथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

सुझाव:-इस माह आप दो मुखी रुद्राक्ष धारण करें लाभ होगा।
शुभरंग:-फिरोजी

( व, वी, वू, वे, वो, ओ, उ, ए, इ )
वृषभ
आज व्यवसायिक उन्नति मिलेगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी मिलने के योग बन रहे है।आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

सुझाव:- इस माह आप चार मुखी रुद्राक्ष धारण करें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:-आसमानी

(क, की, कू, के, को, घ, हा, छ )
मिथुन
आज आप की आर्थिक स्थिति पूर्ववत सुदृढ़ होगी।भाइयों के सहयोग से रुके कार्यों में प्रगति होगी। मुकदमे में विजय हो सकती है।

सुझाव:- इस माह आप पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-पीला

( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो )
कर्क
आज आपको जीविका के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। शासन सत्ता से लाभ मिलेगा। व्यापारिक उन्नति होगी।पारिवारिक मधुरता रहेगी।

सुझाव:- इस माह आप छ मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-चॉकलेटी

( म, मी, मू, में, मो, टा, टि, टू, टे )
सिंह
आज आप को शैक्षिक कार्यों में प्रगति मिलेगी। व्यवहार पक्ष आपका आज प्रभावित हो सकता है। कृषि क्षेत्र में सामान्य लाभ होगा किन्तु पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

सुझाव:- इस माह आप नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- गेहुवाँ

(प, पी, पू, पे, पो, ष, म, टो, ठ )
कन्या
आज आप को उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। व्यवसायिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा से लाभ की संभावना बन रही है।

सुझाव:-इस माह आप तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करें लाभ होगा।
शुभरंग:- नारंगी

(रा, री, रु ,रे, रो, ता, ती ,तू, ते, तो )
तुला
आज आप की सामाजिक प्रतिष्ठा बृद्धि होगी।धन ,यश, कीर्ति, में वृद्धि की संभावना बन रही है।व्यक्त्ति विशेश से धनागमन मिलने की संभावना हो रही है।

सुझाव:- इस माहआप दो मुखी रुद्राक्ष धरण करें लाभ होगा।
शुभरंग:-जामुनी

(न, नी, नू, ने, नो, तो, या, यी, यू )
वृश्चिक
आज आप का निजी सम्बंध प्रगाढ़ होंगे।पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सुझाव:- इस माहआप पाँच मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- सुनहला

( ये,यो, भ,भी, भू, ध, फ़, ढ, भे )
धनु
आज आपको व्यर्थ भाग दौड़ करना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि होगी। व्यवसाय पक्ष में पहिले के प्रति बेहतर होने की संभावना बन रही है।

सुझाव:- इस माह आप सात मुखी रुद्राक्ष धरण करें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:- गुलाबी

(भे, भो, जा, जी, जू ,जे , जो ,खू, खे, खो,खी)
मकर
आज आप शिक्षा के क्षेत्र में अधिक लाभान्वित रहेंगे। व्यवसायिक समझौता से हानि की संभावना बन रही है।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सुझाव:-इस माह आप बारह मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-क्रीम

( सा, सी, शू, से,सो, गा, गे, गो, दा )
कुंभ
आज आप की यात्रा सुदूर व सुखदाई सिद्ध होगी। पारिवारिक वैमनस्व दूर होगा। राजनैतिक सहयोग से असपको लाभ होगा।अकारण विवाद से बचें व जल का अधिक सेवन करें।

सुझाव:-इस माह आप नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें आपका मंगल होगा।
शुभ रंग:- बैगनी

(दे, दो, दी, दू, चा, ची, थ,झ )
मीन
आज आप के व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा।पारिवारिक सहयोग से जीवन सुख मय होगा।जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।सम्बन्धों में मधुरता आएगी।

सुझाव:- इस माहआप सात मुखी रुद्राक्ष धारण करेंआपका मंगल होगा।
शुभरंग:-गेरुवा

●आज के दिन का विशेष महत्व●

1 आज ज्येष्ठ माह कृष्णपक्ष आज भी द्वितीया तिथि है।
2 आज विवाह मुहूर्त है।

★प्रेरणा दाई चौपाई★

राम ब्रम्ह चिन्मय अबिनासी।
सर्व रहित सब उर पुर बासी।।

अर्थ:- श्री राम चरित मानस में भगवान शिव माता पार्वती से कहते है कि हे प्रिये प्रभू श्री राम ही परब्रम्ह है चिन्मय व विनाश रहित हैं।वे सभी विकारों से रहित व सभी प्राणीयों के हृदयस्थ है।

अस्तु “श्री राम ही विराटस्वरूप ही ये विश्व प्रपंच है।”

◆इति शुभम ◆

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
।।श्री रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
संपर्क सूत्र:-9044741252

Back to top button