आज का पंचांग: 09 दिसम्बर दिन शुक्रवार

आज का दिन मंगल मय हो

आज का पंचांगऋतु- हेमन्त
मास-मार्गशीर्ष
सूर्य दक्षिणायन
सूर्योदय:-06:47
सूर्यास्त:-05:14
राहू काल(अशुभ समय) सुबह
10:30से 12:00 तक
तिथि-दशमी
पक्ष:-शुक्ल
दिसाशूल- पश्चिम

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
? मेष:- आज आपको जटिल स्थितियों में भी विजय प्राप्त हो सकती है।नकारात्मक प्रवृत्ति वाले लोगो से सजग रहें।

सुझाव:- आज आप लेखनी का दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग:- पीला।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
?वृष:- आज आपका मन उत्साहित रहेगा।समाज मे आपका प्रभाव बढ़ेगा।

सुझाव:- आज आप घर मे फूटे बर्तन न रखें।

शुभ रंग :- नीला।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
? मिथुन:- आज आपके व्यवसाय में प्रगति होने की सम्भावना है व कार्य प्रणाली में नवीनता आएगी।

सुझाव:- आज आप बेटियों का सम्मान करें ।

शुभ रंग – हरा।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
? कर्क:-आज आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव होने की सम्भावना है।पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी।

सुझाव:- आज आप तुलसी के पौधे के समक्ष दीपक जलाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – केसरिया।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
?सिंह:- आज आप किसी विवाद को खत्म करने में सहयोग दे सकते हैं।आपकी सोच सुस्पष्ट रहेगी।

सुझाव:- आज आप अतिथियों की सेवा करें लाभ होगा।

शुभ रंग – सुनहला।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
??कन्या:- आज आपके सामाजिक जीवन में व्यस्तता रहेगी।वित्तीय लेन-देन के मामलों में विलंब हो सकता है।

सुझाव:-आज आप शाकाहारी वस्तुओं का सेवन करें लाभ होगा।
शुभ रंग – बादामी।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आपको परिवार के सदस्यों व मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।किसी की निंदा करने से बचें।

सुझाव:- आज आप श्री किशोरी जी का स्मरण करें शुभ होगा।

शुभ रंग – आसमानी।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
?वृश्चिक:- आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है।अत्यधिक खर्चे से बचें।

सुझाव:- आज आप संतोषी माता की आराधना करें लाभ होगा।

शुभ रंग – बैगनी।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
?धनु:- आज आपके पुराने विवाद सुलझ सकते हैं।पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।

सुझाव:- आज आप देवालय में चुनरी चढ़ाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – लाल।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
?मकर:- आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।भावनात्मक रूप से आप संतुष्ट रहेंगे।

सुझाव:- आज आप विकलांग व्यक्तियों की मदद करें लाभ होगा।

शुभ रंग:- गुलाबी।

(सा, सी, सो ,से, गा, गी, गे , दा)
?कुम्भ:- आज आपके शत्रु पराजित होंगे।जीवनसाथी का सहयोग।

सुझाव:- आज आप गऊ को पानी पिलायें लाभ होगा।

शुभ रंग- चॉकलेटी।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
?मीन:- आज आपका मनोबल बढ़ेगा।कोई भी कार्य बड़ी सावधानी के साथ करेंगे।

सुझाव:- आज आप सूर्य भगवान को अर्घ्य दें लाभ होगा।

शुभ रंग – धानी।

।आज के दिन का विशेष महत्व ।।

1आज मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष दशमी तिथि है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।
काम आदि मद दंभ न जाके।
तात निरन्तर बस मैं ताके।।

अर्थ:- हे तात जिस जीव के हृदय में काम,मदादि ,दम्भ दोष नहीं रहता उस जीव के हृदय में मेरा निरंतर वास रहता है।।

।।आप सब का मंगल हो ।।

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
सम्पर्क सूत्र- (९०४४७४१२५२)

Back to top button