आज का पंचांग: 18 जनवरी दिन बुद्धवार 2017

।।आज का पंचांग।।

आज का पंचांगआज का दिन मंगल मय हो, 18 जनवरी दिन बुद्धवार
ऋतु- शिशिर
मास-माघ
सूर्य उत्तरायण
सूर्योदय:-06:41
सूर्यास्त:-05:19
राहू काल(अशुभ समय) दोपहर
12:00से 01:30 तक
तिथि-षष्ठी
पक्ष:-कृष्ण
दिसाशूल- उत्तर

।।आज का राशिफल।।

? मेष:- आज आप नई योजना बनाने में सफल हो सकते हैं।कार्यों में गतिशीलता रहेगी।आर्थिक लाभ।
सुझाव:- आज आप शिव मंदिर में दीप दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग:- गुलाबी।
?वृष:- आज आपके आत्मविश्वाश में वृद्धि हो सकती है।शुभ समाचार प्राप्त होने की सम्भावना है।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
सुझाव:- आज आप भगवान शिव को पंचामृत अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग :- बैगनी।

? मिथुन:- आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं।शत्रुओं से धनलाभ होने की सम्भावना है।पद,प्रतिष्ठा में वृद्धि।
सुझाव:- आज आप रामचरितमानस मेंकिष्किन्धा काण्ड का पाठ करें लाभ होगा।

शुभ रंग – श्वेत।

? कर्क:-आज आपके कार्यों में प्रगति हो सकती है।किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात सम्भव है।मित्रो का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
सुझाव:- आज आप हनुमान जी के द्वादश नाम स्मरण कर के कोई कार्य प्रारंभ करें लाभ होगा।

शुभ रंग – नीला।

?सिंह:- आप आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।
सुझाव:- आज आप गौमाता को हरी घास अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – सुनहला।

??कन्या:- आज आप यात्रा करने की योजना बना सकते हैं दाम्पत्य जीवन प्रगाढ़ होने की सम्भावना।यश,कीर्ति में वृद्धि।धनलाभ।

सुझाव:- आज आप श्री राम जी का स्मरण करके घर से बाहर जाएं लाभ होगा।
शुभ रंग – केसरिया।
तुला:- आज आपके व्यापार में प्रगति होने की सम्भावना है।नए अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
सुझाव:- आज आप गणेश जी की आराधना करें लाभ होगा।

शुभ रंग -मटमैला।

?वृश्चिक:- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।घर में मांगलिक उत्सव हो सकते है।वाद-विवाद से बचें।
सुझाव:- आज आप मयूर का दर्शन करें लाभ होगा।

शुभ रंग – लाल।
?धनु:- आज आपको कोई ऐसा समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे सुखद अनुभूति हो सकती है।नकारात्मक विचार मन में न आने दें।
सुझाव:- आज आप शिवलिंग पर 21बेलपत्र चढ़ायें लाभ होगा।

शुभ रंग – धानी।
?मकर:- आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है।जीवनसाथी का सहयोग व रहेगा।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
सुझाव:- आज आप देवालय के पुजारी को भोजन कराएं लाभ होगा।

शुभ रंग- भूरा।
?कुम्भ:- आज आपका सामाजिक जीवन काफी व्यस्त हो सकता है।व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।वाणी के सदुपयोग से लाभ।
सुझाव:- आज आप कमलपुष्प से लक्ष्मी जी की उपासना करें लाभ होगा।

शुभ रंग-आसमानी।
?मीन:- आज आपको महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभ प्राप्त हो सकता है।सत्ता से सुख।जल संबंधी व्यापार से लाभ।

सुझाव:- आज आप मिट्टी का घड़ा दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – पीला।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1आज माघ कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि है।
2 आज सर्वार्थ सिद्धयोग है।
3आज विवाह योग है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

माया बस्य जीव अभिमानी।
ईस बस्य माया गुन खानी।।

अर्थ:-जितने भी अभिमानी जिव है वो माया के बस में है। परंतु माया जो विविध गुणों का खजाना है वह ईस्वर के वशीभूत है।अस्तु माया से नहीं माया पति से संबंध रखना हितकर है।

||आप सब का मंगल हो ||

।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
||श्रीरामकथा,श्रीमद्भागवत कथाव्यास व ज्योतिर्विद||
।।श्री अयोध्या धाम ।।
सम्पर्क सूत्र- {9044741252}

Back to top button