आज का पंचांग, 16फरवरी दिन गुरुवार

।।आज का पंचांग।।

आज का दिन मंगल मय हो, 16फरवरी दिन गुरुवार

 

ऋतु- शिशिर
मास-फाल्गुन
सूर्य उत्तरायण
सूर्योदय:-06:25
सूर्यास्त:-05:34
राहू काल(अशुभ समय) दोपहर
01:30से 03:00 तक
तिथि-पंचमी
पक्ष:-कृष्ण
दिसाशूल- दक्षिण

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
मेष:- आज आप अपने जीवन मे कुछ बदलाव करना चाहेंगे।जीवन के प्रति आपके नजरिये में सकारात्मक बदलाव आएगा।
सुझाव:- आज आप गौरी जी की आराधना करें लाभ होगा।

शुभ रंग:- चॉकलेटी।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
वृष:- आज आप न्याय एवं सिद्धांतों को प्राथमिकता देंगे।घमण्डी व्यक्तियों से सावधान रहें।
सुझाव:- आज आप किसी देवालय में मिष्ठान्न अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग :- सुनहला।
(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
मिथुन:- आज आप कारोबार में लाभप्रद स्थिति मे रहेंगे एवम् आत्मसम्मान का भाव महसूस करेंगे।मन प्रसन्न रहेगा।
सुझाव:- आज आप अनाथ बच्चों की सहायता करें लाभ होगा।

शुभ रंग – हरा।
(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
कर्क:- आज आप विभिन्न प्रकार के अनुभवों से गुजरेंगे।किसी बीमारी से आपको छुटकारा प्राप्त हो सकता है।
सुझाव:- आज आप अन्न दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – कत्थई।
(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
सिंह:- आज आपके समक्ष एक ऐसा अनुभव आएगा जिसके कारण आप जीवन की गहराई को समझ सकते हैं।जीवनसाथी से आपको सम्मान प्राप्त होगा।
सुझाव:- आज आप माता रानी के दरबार में चुनरी अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – बादामी।
( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
कन्या:- आज आप व्यावसायिक मामलों में सुस्पष्ट सोच के साथ फैसला लेंगे।कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

सुझाव:-आज आप हनुमान चालीसा का पाठ करें लाभ होगा।
शुभ रंग – केसरिया।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आपका धन अधिक खर्च हो सकता है। आपके कार्यों में विलम्ब होने की सम्भावना है।
सुझाव:- आज आप महालक्ष्मी की आराधना करें लाभ होगा।

शुभ रंग – आसमानी।
(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
वृश्चिक:- आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।
सुझाव:- आज आप गऊ की सेवा करें लाभ होगा।

शुभ रंग – श्वेत।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
धनु:- आज आपके जीवनस्तर में बदलाव होने की सम्भावना है।शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति।
सुझाव:- आज आप ब्राह्मणों को भोजन कराएं लाभ होगा।

शुभ रंग – नीला।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
मकर:- आज आपको धनलाभ होने की सम्भावना की सम्भावना है।मित्रों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

सुझाव:- आज आप पीले फलों का दान करें लाभ होगा।
शुभ रंग- पीला।

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
कुम्भ:- आज आपकी पारिवरिक स्थिति ठीक रहेगी।वाद-विवाद सुलझ जाएंगे।
सुझाव:- आज आप किसी पवित्र नदी में दीपदान करें लाभ होगा।
शुभ रंग- गुलाबी।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
मीन:- आज आपको विरोधियों से सामना करना पड़ सकता है।भावुकतावश कोई निर्णय न लें ।

सुझाव:- आज आप मानस का पाठ करें उत्तम होगा।

शुभ रंग – लाल।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1आज फाल्गुन कृष्णपक्ष पचंमी तिथि है।
2 आज पूर्ण विवाह मुहूर्त है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

मातु पिता गुरु प्रभु कै बानी। बिनहिं विचार करिअ सुभ जानी।।

अर्थ:-श्री गोस्वामी तुलसी बाबा कहते है ,माता पिता ,और गुरु की वाणी (कहि गयीबात) बिना किसी विचार वितर्क के मानना चाहिए।।

।।आप सब का मंगल हो ।।

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
||श्रीरामकथ, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद ||
सम्पर्क सूत्र- (9044741252)

Back to top button