आखिर क्यों शादी के बाद हनीमून पर चले जाते हैं कपल्स, सामने आई ये चौंकाने वाली वजह

शादी हर शख्स की जिंदगी का सबसे खुशनुमा पल होता है। शादी के रीति- रिवाज, नाच-गाने के बीच आजकल दूल्हा- दुल्हन को सबसे ज्यादा जिस चीज का इंतजार होता है, वो है हनीमून। जी हां, शादी के फौरन बाद हनीमून पर जाना तो आजकल जैसे ट्रेंड बन गया हो। अब तो करीब- करीब हर कपल शादी के बाद हनीमून ट्रिप पर जाते ही हैं, चाहे आसपास के इलाके से घूम कर आएं या फिर विदेश के ट्रिप पर जाएं । इतना ही नहीं कई कपल तो शादी के पहले ही हनीमून का लोकेशन तय लेते हैं, तो कईयों को उनके फैमिली वाले ही हनीमून ट्रिप का सरप्राइज दे देते हैं। वेल, जो भी हो लेकिन बात यही है कि हनीमून अब हर कपल के लिए जरूरी बन गया है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिरकार क्यों शादी के बाद हनीमून पर जाना जरूरी होता है ?

हनीमून शादी के बाद का एक ऐसा पीरियड होता है, जब कपल्स को एक- दूसरे के करीब आने का सबसे अच्छा टाइम मिलता है और वो दोनों एक- दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। शादी के बाद कपल्स एक- दूसरे के साथ जो समय बिताते हैं, उसे आज हनीमून का नाम दे दिया गया है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर क्यों शादी के बाद हनीमून पर जाना आजकल जरूरी हो गया है।

कई लोगों का मानना है कि हनीमून का मतलब होता है केवल शारीरिक संबंध बनाना। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। नए शादीशुदा जोड़ियों की मानें तो वो हनीमून पर इसलिए गए, क्योंकि वो एक- दूसरे को अच्छे से जानना चाहते थे। हनीमून शादीशुदा जिंदगी को शुरू करने से पहले वार्मअप का काम करती है। शादी के भीड़ से दूर जब कपल्स हनीमून पर जाते हैं, तो एक- दूसरे को ज्यादा टाइम देते हैं और एक- दूसरे का ख्याल रखते हैं। जिससे उनके बीच नजदीकियां बढ़ती है।

हनीमून पर जाना एक रोमेंटिक ट्रिप होता है। हनीमून किसी भी कपल के लिए एक खूबसूरत पल होता है, इसे लोग ताउम्र याद करते हैं। तो ऐसी ही खूबसूरत यादों को संजोने के लिए लोग हनीमून पर जाना पसंद करते हैं। अगर आपकी भी शादी होेने वाली है, तो हनीमून ट्रिप जरूर प्लान करें।

शादी की रस्मों से तो हम सब वाकिफ ही हैं। भारत में शादियों के रीति- रिवाज बहुत लंबे होते हैं। इन रिवाजों में दूल्हे- दुल्हन का किरदार सबसे अहम होता है और इसी वजह से दोनों को थकावट भी बहुत ज्यादा हो जाती है। ऐसे में शादी के बाद हनीमून दूल्हा- दुल्हन को काफी रिलैक्स कर देता है। सारे भीड़- भड़ाके से दूर हनीमून पर लड़का- लड़की एक- दूसरे को टाइम भी देते हैं और आराम भी कर लेेते हैं। क्योंकि वापस उन्हें अपनी शादीशुदा जिंदगी का भार तो उठाना ही पड़ेगा।

अरेंज मैरेज में हनीमून पर जाना काफी फायदेमंद होता है। लव मैरेज में तो कपल एक- दूसरे को अच्छी तरह से जान कर ही शादी करते हैं, लेकिन अरेंज मैरेज में ऐसा नहीं होता है। इसलिए अरेंज मैरेज में जब कपल शादी के बाद हनीमून पर जाते हैं तो वो एक- दूसरे को तो समझते ही हैं, साथ ही अपने परिवारवालों के बारे में भी खुलकर बातें करते हैं। हनीमून पर जाना एक बहुत अच्छा आइडिया है। जहां से लौटकर आप खुद बिल्कुल फ्रेश महसूस करते हैं।

Back to top button