आखिर क्यों जंगल में हनीमून का बढ़ा ट्रेंड, ये है इसकी बड़ी वजहें

शादी एक बाद हनीमून की चाह हर शादीशुदा जोड़े को होती हैं और इसके लिए वे बहुत समय पहले ही प्लानिंग कर लेते हैं। पहले के समय में हनीमून के लिए ऐसी जगहों का चुनाव किया जाता था जो आकर्षक और मनमोहक हो। लेकिन आजकल देखा जा रहा हैं कि जंगल में हनीमून का ट्रेंड बढ़ता जा रहा हैं। विदेशों में यह लम्बे समय से चला आ रहा हैं और अब भारत में भी आने लगा हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर क्यों जंगल में हनीमून का ट्रेंड बढ़ने लगा हैं। तो आइये जानते हैं इसकी बड़ी वजहों के बारे में।

युवाओं के जंगलों में जाने कई कारण हैं लेकिन एक जो मुख्य कारण है वह यही है कि यहाँ इनको सुकून के पल मिल जाते हैं। आज विकास की अंधी दौड़ में हमने हर जगह को पैसों-व्यापार की खातिर बर्बाद कर दिया है तो अब जंगलों में आज भी शांति से कुछ दिन रहा जा सकता है।

– इन्सान का भी असली घर जंगल ही रहे हैं। आज बेशक मानव ने शहरों का निर्माण कर अपने लिए आलिशान घर बना लिए हैं लेकिन नेचर से दूर होकर इंसान नहीं जी सकता है यह सच है।पश्चिमी देशों में नेचर सेक्स का बहुत अधिक क्रेज चल रहा है। इसके अन्दर साथी के सेक्स प्राकृतिक और खुली जगह पर किया जाता है। इसी को देखते हुए जंगलों में हनीमून के समय नेचर सेक्स के मजे लिए जा रहे हैं।

– इस तरह की कई फिल्म आ चुकी हैं जहाँ पर इंसान को पूरी तरह से नेचर में रहता दिखाया गया है। कास्ट अवेजैसी कई फ़िल्में हैं जो इंसान को प्रकृति के साथ जोड़ रही हैं।

– कहते हैं कि जो युवा जंगलों में हनीमून मना रहे हैं वह स्वास्थ्य का भी ख्याल रख रहे हैं। इन जगह पर प्रदुषण की मात्रा बहुत कम है जो प्रेमी जोड़ों के स्वास्थ्य का भी ख्याल रख रहा है।

Back to top button