आईपीएल 2020 : शारजाह की सड़क पर जाकर गिरा धोनी का छक्का, फिर देखिए क्या हुआ

शारजाह। आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मंगलवार को खेले गए मैच में कुल 33 छक्के लगे। इस मैच को स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली टीम राजस्थान रॉयल्‍स जीतने में सफल रही। इतने ही छक्के 2018 में चेन्नई और रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलोर के मैच में लगे थे।

शरजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में छक्के लगाने के मामले में राजस्थान के संजू सैमसन सबसे आगे रहे। उन्होंने नौ छक्के मारे। उनके बाद चेन्नई के फाफ डु प्लेसिस रहे जिन्होंने सात छक्के मारे।
वहीं 7वें नंबर पर उतरे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम को जीत तो नहीं दिला सके, लेकिन आखिरी ओवर में टॉम कुरेन की तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार तीन छक्के जड़कर सनसनी फैला दी।
धोनी ने छक्कों की ‘हैट्रिक’ के दौरान एक ऐसा सिक्सर जड़ा, जो स्टेडियम से बाहर गया और शारजाह की सड़क पर गिरा। लॉन्ग ऑन दिशा में स्टेडियम के ऊपर से निकलते धोनी के 92 मीटर के इस छक्के को देख फैंस दंग रह गए।

WATCH – MS Dhoni’s triple sixes in the final over.
No better sight than @msdhoni hitting maximums out of the park. Presenting 3 sublime sixes from the #CSK captainhttps://t.co/5IQYDOVcPE #Dream11IPL #RRvCSK
— IndianPremierLeague (@IPL) September 22, 2020

कैमरे ने धोनी के इस करामाती छक्के का पीछा किया, जो ट्रैफिक के बीच सड़क पर गिरा। इस बीच एक शख्स कैमरे में कैद हो गया, जिसने उस गेंद को बीच सड़क से उठाई। चेहरे पर मुस्कान के साथ वह गेंद लेकर जाता दिखा। चेन्नई की टीम के सैम कुरैन ने भी दो छक्के मारे।

View this post on Instagram

That’s one lucky man who gets the ball that was hit by MS Dhoni for a mighty six #Dream11IPL #RRvCSK
A post shared by IPL (@iplt20) on Sep 22, 2020 at 11:35am PDT

वहीं इससे पहले राजस्थान के स्टीव स्मिथ और जोफ्रा आर्चर ने चार-चार छक्के लगाए। सैमसन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली। स्मिथ ने 47 गेंदों पर 69 रन बनाए। आर्चर ने आखिरी में आठ गेंदों पर 27 रन बनाए। इन सभी की बदौलत राजस्थान ने सात विकेट पर 216 रन बनाए।
चेन्नई 20 ओवरों के बाद 200 रन ही बना सकी। उसकी तरफ से फाफ डु प्लेसिस ने 37 गेंदों पर 72 रन बनाए।
The post आईपीएल 2020 : शारजाह की सड़क पर जाकर गिरा धोनी का छक्का, फिर देखिए क्या हुआ appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button