असम में भूस्खलन की चपेट में आने से एक जवान की मौत…

असम में भूस्खलन की चपेट में आने से एक जवान की मौत हो गई है। दरअसल 27 मार्च को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में अचानक भूस्खलन आया था।

तवांग सेक्टर में अग्रिम क्षेत्र में एक परिचालन कार्य के दौरान भारतीय सेना के जवानों की एक टीम 27 मार्च की तड़के अचानक बड़े पैमाने पर भूस्खलन में धस गई थी। भूस्खलन से पेड़, चट्टान और मिट्टी सहित 6-7 फीट का मलबा फैल गया था।

भूस्खलन की चपेट में आने से जवान की मौत

मलबे में भारतीय सेना के जवान किसी तरह बच कर बाहर निकल गए थे। लेकिन सूबेदार एएस धगले मलबे में फंस गए। उसका पता लगाने के लिए तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया गया।

टीम ने लगातार भूस्खलन वाले क्षेत्र में जवान को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसके बाद आज मलबे से सूबेदार एएस धगले का शव बरामद किया गया।

उनके शरीर को जिला अस्पताल तवांग ले जाया गया है। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।

महाराष्ट्र के रहने वाले थे शहीद

गुवाहाटी के रक्षा पीआरओ ने सूचित किया कि 27 मार्च को एक भूस्खलन के मलबे के नीचे दबने के बाद सुबेदार एएस धगले के रूप में पहचाने जाने वाले एक सैन्यकर्मी की मौत हो गई है।

रक्षा पीआरओ ने बताया कि जवान का शव शनिवार को निकाला गया। उन्होंने बताया इस प्राकृतिक आपदा में धंसने के कारण मृतक जवान महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले का रहने वाला था।

Back to top button