अश्लील वीडियो हुआ वायरल, नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या

video-55dc19b37ca51_lदेहरादून। उत्तराखंड में एक नाबालिग लड़की ने आत्महत्या कर दिया था। आत्महत्या की वजह पता नहीं चली लेकिन कुछ दिनों बाद लड़की का अश्लील वीडियो सामने आया। जिसके बाद गांव में हंगामा मंच गया। गुस्साए लोगों ने एक आरोपी को धर दबोचा, लेकिन मौका पाकर वह फरार हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने रानीखेत बाजार बंद कराकर जमकर हंगामा काटा।

अश्लील वीडियो के कारण लड़की ने की आत्महत्या

जानकारी के मुताबिक 25 मई को एक गांव की नाबालिग लड़की ने आत्महत्या कर ली थी। तब लोगों को आत्महत्या का कारण पता नहीं था। आज सुबह शोसल साइट पर किशोरी का किसी ने अश्लील वीडियो वायरल कर दिया।

इस वीडियो को लड़की के गांव के किसी युवक ने देखा तो यह खबर आग की तरह फैल गई। साथ ही लोगों ने आरोपी को भी पहचान लिया। वीडियो में आरोपी रानीखेत के एक व्यापारी का बेटा नजर आ रहा था।

इस पर ग्रामीणों भीड़ आरोपी की दुकान में पहुंची और उसे घेर लिया। ग्रामीणों ने आरोपी को कार में बैठा लिया और थाने ले जाने लगे। इसी बीच आरोपी युवक की मां व पत्नी मौके पर पहुंची और लोगों को बातों में उलझाने लगे। इसी बीच मौका पाकर आरोपी फरार हो गया।

गुस्साई ग्रामीणों की भीड़ ने रानीखेत बाजार बंद करा दिया। साथ ही आरोपी व उसके साथियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन कर गांधी चौक पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि चार युवक इस वीडियो में देखे जा रहे हैं। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। पुलिस ने सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

 
Back to top button