सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश अल्तमस कबीर का हुआ निधन

कोलकाता: भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश अल्तमस कबीर 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वो सुप्रीम कोर्ट के 39वें मुख्य न्यायधीश थे। उनका यहां शहर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। ‘‘उनका किडनी से संबंधित बीमारी का इलाज काफी लंबे समय से चल रहा था।’’अल्तमस कबीर 69 वर्ष की उम्र में निधन

29 सितंबर 2012 में भारत का 39वां प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। वह 19 जुलाई 2013 में सेवानिवृत होने से पहले 292 दिनों तक इस पद पर रहे। अल्तमस कबीर का 1948 में कोलकाता (अब कोलकाता) में जन्म हुआ था। कलकत्ता विश्वविद्यालय से एमए और एलएलबी की डिग्री प्राप्त न्यायमूर्ति कबीर 1 अगस्त, 1973 को बार के सदस्य बने और 6 अगस्त, 1990 को कोलाकाता उच्च न्यायालय में स्थाई जज बनाए गए।

अल्तमस कबीर को 1 मार्च 2005 को झारखंड सुप्रीम कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। न्यायमूर्ति कबीर को 14 जनवरी 2010 को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

चीफ जस्टिस अल्तमस कबीर जे.पी. एसोशिएट्स और निर्भया कांड को लेकर सुर्खियों में रहे थे। अल्तमस कबीर पर जेपी एसोशिएट्स को फायदा पहुंचाने का आरोप लगा था लेकिन उन्होंने कहा कि जानबूझकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई।

 
Back to top button