अर्जुन कपूर की इस तस्वीर को देख मलाइका ने कमेंट में लिखा, ‘इतने गुस्से में क्यों हो?’

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर फिल्मों के अलावा गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को डेट करने की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। इन दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता रहा है। इस बीच अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। अर्जुन कपूर अपनी इस तस्वीर में नकली घोड़े पर बैठे और काफी गंभीर दिखाई दे रहे हैं।

 

इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा- ‘मैंने हॉर्स राइडिंग की प्रैक्टिस बहुत पहले ही शुरू कर दी थी। हमेशा से जानता था कि मैं पानीपत में काम करूंगा।’ अर्जुन कपूर की इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं..!!!!

 

वहीं फैंस के कमेंट्स के बीच उनकी बचपन की इस थ्रोबैक तस्वीर पर उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने भी कमेंट किया। अर्जुन कपूर की तस्वीर को देखकर मलाइका अरोड़ा ने कमेंट में लिखा, ‘इतने गुस्से में क्यों हो?’ ऐसा पहली बार नहीं है जब मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की किसी तस्वीर पर कमेंट किया है। वह अक्सर उनकी तस्वीरों पर कमेंट करती रहती हैं।

आपको बता दें कि बीते दिनों अर्जुन कपूर ने मीडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा पर बात करते हुए कहा था कि लोगों को सोचना समझना चाहिए कि हम कुछ नहीं छिपा रहे हैं। हम खुद सामने आकर अपने रिश्ते को बता चुके हैं। ऐसा हमने इसलिए किया क्योंकि हमें लगता है कि मीडिया ने हमारे रिश्ते को सम्मान, दया और ईमानदारी के जरिए समझा है, इसलिए हम मीडिया के व्यवहार के साफी सहज हैं।

 

Back to top button