5 साल में इतने अमीर हो गए अरविंद केजरीवाल, करोड़ों में हुई कमाई

नई दिल्‍ली। अच्छे बीते 5 साल, लगे रहो केजरीवाल, ये नारा आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए दिया है। इस नारे के साथ आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एक बार फिर चुनावी मैदान में उतर गए हैं और तीसरी बार नई दिल्ली विधानसभा सीट से ताल ठोक रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल

कामकाज के लिहाज से ये पांच साल कैसे बीते हैं, ये तो जनता 8 फरवरी को हने वाली वोटिंग में बताएगी, लेकिन केजरीवाल की संपत्ति के लिए उनका कार्यकाल कैसा रहा है, उन्होंने अपने हलफनामे में इसकी जानकारी खुद दी है।

मंगलवार देर शाम अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के साथ केजरीवाल ने हलफनामे में अपनी संपत्ति की भी जानकारी दी। केजरीवाल ने कुल 3.4 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है, जो 2015 से 1.3 करोड़ ज्यादा है।

2015 के विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने अपनी संपत्ति की कीमत 2.1 करोड़ बताई थी। अब उनकी यह संपत्ति बढ़कर 3.4 करोड़ रुपये की हो गई है। यानी पांच साल मुख्यमंत्री रहने के बाद अरविंद केजरीवाल की कुल आय में 1 करोड़ 30 लाख का इजाफा हुआ है।

2015 में केजरीवाल के पास 2 लाख 26 रुपये कैश था, जो बढ़कर 2020 में 9 लाख 65 हजार हो गया है। जबकि अचल संपत्ति की बात की जाए तो केजरीवाल की अचल संपत्ति की कीमत 2015 में 92 लाख रुपये थी, जो अब बढ़कर एक करोड़ 77 लाख हो गई है। यानी अरविंद केजरीवाल के पास कैश भले ही ज्यादा न हो लेकिन उनकी अचल संपत्ति की कीमत में 85 लाख का इजाफा हुआ है। अरविंद केजरीवाल की अचल संपत्ति में इजाफे पर आम आदमी पार्टी का कहना है कि संपत्ति की कीमतों में इजाफा होने के चलते केजरीवाल की संपत्ति की कीमत बढ़ गई है।

Also Read : पाक पीएम इमरान खान ने अब बॉलीवुड पर लगाया ये बड़ा आरोप, कहा- इन्ही की वजह से पाकिस्तान में…

सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की आय की जानकारी भी हलफनामे में दी गई है। 2015 में सुनीता केजरीवाल की कुल आय 15 लाख बताई गई थी, जो 2020 में बढ़कर 57 लाख हो गई है। यानी पांच साल में सुनीता केजरीवाल की आय 42 लाख बढ़ गई है।

Back to top button